Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeBollywood News बॉलीवुड की खबरे - Desh rojanaकेजीएफ स्टार यश के जन्मदिन पर बड़ा हादसा, पोस्टर लगाते हुए तीन...

केजीएफ स्टार यश के जन्मदिन पर बड़ा हादसा, पोस्टर लगाते हुए तीन फैंस की हुई मौत

Google News
Google News

- Advertisement -

बॉलीवुड के अभिनेता हो या अभिनेत्री फैंस को उनके जन्मदिन का बेहद इंतजार रहता है और फैंस एक रात पहले से ही अपने फेवरेट स्टार का जन्मदिन सेलिब्रेट करने में जुट जाते हैं। लेकिन इस बार फैंस को अपने फेवरेट स्टार का जन्मदिन मनाना भारी पड़ गया। साउथ के एक्टर यश ने 8 जनवरी को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। एक्टर केजीएफ चैप्टर-1 से फेमस हुए थे। केजीएफ चैप्टर 1 के बाद से वह ना सिर्फ कन्नड़ इंडस्ट्री बल्कि पूरे इंडिया में जाने जाते हैं। यश फिल्मी दुनिया में जितने मशहूर उतनी ही बड़ी उनकी फैन फोल्लोविंग भी है। उनके बर्थडे के लिए फैंस अक्सर बहुत तय्यरियाँ करते हैं और उनका जश्न की तरह मनाते हैं।

हर बार की तरह फैंस इस बार भी उनके बर्थडे को लेकर बहुत एक्साइटेड थे। हालांकि इस बार यश के बर्थडे पर कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से उनके तीन फैंस की जान चली गई और तीन घायल हो गए। दरअसल यश के कुछ फैंस बिजली के खंभे पर चढ़कर अभिनेता का पोस्टर लगा रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।

फैंस के परिवार से मिले अभिनेता

जब फैंस की डेथ के बारे में अभिनेता को पता चला तो वे उनके परिवार से मिलने के लिए कर्नाटक के हुबली पहुंच गए। इस दौरान फैंस के परिवार से मिलने की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है।

फैंस से की रिक्वेस्ट

इस घटना के बाद अभिनेता ने मीडिया से भी बातचीत की और फैंस से रिक्वेस्ट करते हुए उन्होंने कहा, कृप्या अपना प्यार इस तरह न दिखाएं। मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि बैनर न लटकाएं, बाइक का पीछा न करें और खतरनाक सेल्फी न लें। मैं चाहता हूं कि मेरी ऑडियन्स और मेरे फैंस जिंदगी में मेरी तरह आगे बढ़ें और सेफ रहें।

इस साल नहीं किया बर्थडे सेलिब्रेट

वहीं यश ने इस साल बर्थडे सेलिब्रेट  ना करने कि वजह बताते कहा कि, इस साल मैं अपना बर्थडे इसलिए नहीं मना रहा हूं क्योंकि कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। मेरी तरफ से किसी को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए। इसलिए मैंने इसे सिंपल और अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट करने का फैसला लिया।

शेयर किया था पोस्ट

हाल ही में अभिनेता सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके बताया था कि वह कमिटमेंट की वजह से इस साल बर्थडे पर फैंस से नहीं मिल पाएंगे। उन्होंने आगे लिखा – वह उनके हर फैन की विश की सराहना करते हैं और सभी उनके लिए स्पेशल भी हैं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments