Wednesday, March 12, 2025
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeBollywood News बॉलीवुड की खबरे - Desh rojanaPankaj Udhas Death : ‘चिट्ठी आई है’ फेम मशहूर गजल गायक का...

Pankaj Udhas Death : ‘चिट्ठी आई है’ फेम मशहूर गजल गायक का निधन

Google News
Google News

- Advertisement -

संगीत की दुनिया के मशहूर गायकों में से एक ‘पंकज उधास’ जिन्होंने करीब चार दशकों तक गायकी में खूब नाम कमाया.. अब हमारे बीच नहीं रहे। 72 साल के पंकज उधास ने आज 26 फरवरी को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबरों की पुष्टि उनकी बेटी नायाब ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए की। सूत्रों के मुताबिक पिछले कुछ समय से वे बीमार चल रहे थे।

Pankaj Udhas Death

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंकज उधास ने आज सुबह करीब 11 बजे ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अंतिम सांसें ली। लंबे समय से बीमार चल रहे पंकज पिछले 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। जानकारी के मुताबिक वे पैंक्रियाज के कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबरों से न सिर्फ उनके चाहने वाले बल्कि म्यूजिक इंडस्ट्री भी सदमें में है।

यह भी पढ़ें : यामी गौतम की Article 370 की बंपर ओपनिंग, रिलीज होते ही तोड़े कई रिकॉर्ड

Pankaj Udhas Death

1980 में करियर की शुरुआत

36 साल तक गायकी में अपना रुतबा बनाए रखते हुए पंकज उधास ने देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई हुई थी। पंकज उधास ने 1980 में अपने पहले एल्बम ‘आहट’ के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड से भी एक के बाद एक कई ऑफर मिले जिनके जरिए वे धीरे-धीरे पूरी दुनिया में छा गए।

पंकज उधास के पोपुलर गाने

  • चिट्ठी आई है
  • रिश्ता तेरा मेरा
  • आज फिर तुम पे
  • ना कजरे की धार
  • जिए तो जिए कैसे बिन आपके
  • छुपाना भी नहीं आता
  • एक तरफ उसका घर
  • दिल देता है रो रो दुहाई

लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़े रहें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

महाकुम्भ के बाद अब संगम की रेती उगलेगी सोना, पांच लाख प्रतिमाह कमाई का अवसर

*मेले के बाद स्थानीय किसानों ने बड़े पैमाने पर शुरू की तरबूज, ककड़ी, खीरे और खरबूजे की खेती**सीएम योगी के निर्देश पर इस बार...

Recent Comments