रविवार, दिसम्बर 10, 2023
15.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमELECTIONपलवल भाजपा ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन से दिखाई जमीनी मजबूती 

पलवल भाजपा ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन से दिखाई जमीनी मजबूती 

Google News
Google News

- Advertisement -

चुनाव में भाजपा की जीत का मंत्र उसके बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता होना है उससे भी आगे बढ़कर भाजपा ने हर बूथ पर पन्ना प्रमुख नियुक्त कर दिए हैं और प्रदेश भर में पन्ना प्रमुख सम्मेलन किए जा रहे हैं। उसी कड़ी में पलवल विधायक दीपक मंगला के संयोजन में पलवल विधानसभा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन रविवार को आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा की जमीनी मजबूती की बानगी दिखाई दी, वैसे तो भीड़ जुटाने में दीपक मंगला की कोई सानी नहीं है, लेकिन उन्होंने सिद्ध कर दिया कि पिछले विधानसभा चुनाव में 92 हजार वोट हासिल कर विधायक बनने के 4 साल बाद भी भाजपा की लोकप्रियता जन जन में बनी हुई है। देश प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार के नौ साल के सफलतम कार्यकाल को लेकर महासंपर्क अभियान चलाए हुए हैं। विभिन्न कार्यक्रमों में पन्ना प्रमुख सम्मेलन भी हो रहे हैं।

मंगला के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री स्थानीय सांसद कृष्ण पाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। गुर्जर ने भाजपा की मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज मोदी सरकार के नेतृत्व में देश में चहुंमुखी विकास हो रहा है किसानों को सम्मान निधि के अलावा उनकी फसलों का मूल्य लागत के डेढ़ गुना के रूप में एमएसपी के रूप में दिया जा रहा है। आतंकवाद मोदी जी की मजबूत नीतियों के कारण मरणासन्न अवस्था में है पुरानी सरकारों में आएदिन धमाके होते थे लेकिन आज हम सीमा पार जाकर विरोधियों को धूल चटा रहे हैं। आज हम विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। मोदी जी की लोकप्रियता का डंका आज विश्व भर में बज रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी दूसरे देश के प्रधानमंत्री ने दूसरे प्रधानमंत्री के चरण स्पर्श किए हैं।

जो हम सब भारतीयों के लिए गौरव का विषय है भारत को विश्व गुरु की धारणा को लेकर भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार सरकार बनाने की ओर कार्यरत है उन्होंने इतने व्यवस्थित और सफल कार्यक्रम को लेकर दीपक मंगला की पीठ थपथपाते हुए हरियाणा का सबसे सफलतम सम्मेलन बताया। मंगला ने अपने संबोधन में कार्यकतार्ओं की हौसला अफजाई करते हुए मेरा बूथ सबसे मजबूत, मेरा पन्ना सबसे मजबूत के नारे लगवाए। उन्होंने कहा कि आज मोदी जी और मनोहर लाल जी की सरकार के कार्यों के कारण भाजपा जन-जन की पार्टी बन गई है। भ्रष्टाचार पर कठोरतम प्रहार करते हुए मनोहर सरकार ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लाकर तबादलों की दलाली को समाप्त करने का कार्य किया है।

फैमिली आईडी के डाटा लेकर विभिन्न परियोजनाओं को आम जनमानस के घर तक सुविधा पहुंचाने का कार्य किया है। कोरोना काल में चाहे वैक्सीनेशन का कार्य हो चाहे देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन पहुंचाने का कार्य हो वह आज भी अनवरत जारी है। उन्होंने भाजपा को कार्यकतार्ओं की पार्टी बताते हुए उनका कार्यकर्ता छाती ठोक कर भारत में हुए बदलावों को जनता के सामने रखता है और आज हम बूथ स्तर पर हर पन्ना पर कार्यकर्ता खड़ा कर पाए हैं। पार्टी से जोड़ पाए हैं तो वह मोदी जी और मनोहर जी की नीतियों का ही परिणाम है। आने वाले समय में हम बूथ समितियों का काम करेंगे कार्यक्रम में मोदी जी के मासिक कार्यक्रम मन की बात को भी हजारों कार्यकतार्ओं की उपस्थित में सुनाया गया, जो अपने आप में पूरे हरियाणा में बड़ी उपलब्धि है कि एक साथ हजारों कार्यकतार्ओं ने वरिष्ठ नेताओं के साथ मन की बात सुनी।

कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पवन अग्रवाल ने किया। इस सम्मेलन में भाजपा जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, जिला प्रभारी दिनेश घिलौड़, मेहर चंद गहलोत, पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, लीलाधर वर्मा, पूर्व मंत्री सुभाष कात्याल, मुकेश सिंगला, अविनाश शर्मा, हरेंदर तेवतिया, भगत सिंह घुघेरा, पार्षद जितेंद्र तेवतिया, तेजपाल तेवतिया, हरकिशन तेवतिया, पूर्व पार्षद मोहित गोयल, कर्मवीर दलाल, पूर्व पार्षद यशपाल मावई, प्रवीण ग्रोवर, वीरेंद्र शर्मा समेत तीनों मंडलों के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला, दिनेश कौशिक, जोगिंदर देशवाल, मेघश्याम शर्मा और सभी मोर्चों के जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष शक्ति केंद्रों के प्रमुख आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Vivo का बड़ा धमाका, आ गई X सीरीज की लॉन्चिंग डेट; क्या मिलेंगे फीचर्स?

कंपनी की वेबसाइट पर Vivo X100 और X100 Pro के 14 दिसंबर को इंटरनेशनल लॉन्च की जानकारी दी गई है। उम्मीद है कि इन स्मार्टफोन्स को भारत में भी जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।

IND vs ENG : गेंदबाजों ने दिखाया दम, फिर भी हार गए हम

रेणुका ठाकुर ने तीसरे ओवर में दो विकेट लिए। पूजा वस्त्राकर ने नताली सीवर ब्रंट (16 रन) को आउट किया। एलिस कैप्सी 25 रन बनाकर सायका इशाक की गेंद पर आउट हुईं।

विधायकों में एक ही परिवार के अंदर जब कईयों को पेंशन मिलती है, तो पत्रकारों में एक ही क्यों: एमडब्ल्युबी

चंडीगढ़।मीडिया वेल बींग एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी व महासचिव सुरेन्द्र मेहता ने कहा है कि -पत्रकारों को पैंशन के मामले में सरकार...

Recent Comments