Tuesday, July 9, 2024
27.9 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANABabita Phogat: फिर चुनावी मैट पर दांव आजमाना चाहती है बबीता फोगाट,...

Babita Phogat: फिर चुनावी मैट पर दांव आजमाना चाहती है बबीता फोगाट, सैनी की नीतियों को सराहा

Google News
Google News

- Advertisement -

पहलवान बबीता फोगाट (Babita Phogat) ने प्रेस वार्ता में सरकार की नीतियों की सराहना की है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के बारे में उन्होंने कहा कि देश में मां-बेटा तो हरियाणा में बाप-बेटे ने पार्टी को हासिए पर भेज दिया। दंगल गर्ल अपने दादरी निवास पर मीडिया से बातचीत में कहा कि  हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने धरातल पर सरंपचों के लिए काफी घोषणाएं करते हुए विकास को आगे बढ़ाया है। सरपंचों को मिले सम्मान के बाद हरियाणा की राजनीति में भी काफी बदलाव होगा और भाजपा तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएगी।

Babita Phogat: मेहनत करना जानते हैं पहलवान  

बबीता (Babita Phogat) ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पहलवान मेहनत करना जानते हैं, उन्हें राजनीति का ज्यादा अनुभव नहीं था। कुछ कमियां रही हैं, जिसके चलते वे पिछला विधानसभा का चुनाव नहीं जीत पाई थी. लेकिन इस बार वे राजनीति के भी दांव पेच सीखकर फिर से चुनाव मैदान में उतरेंगी। बबीता ने कहा कि पार्टी कुशलता और मेहनत के बूते टिकट देती है तो वे फिर से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ना चाहेंगी। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस में परिवारवाद खत्म ही नहीं हो रहा है। इसी कारण किरण चौधरी ने कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी का दामन थामा। इस बार देश की जनता के अनुरूप हरियाणा की जनता परिवारवाद को खत्म कर भाजपा की सरकार बनाएगी।

पिछली बार तीसरे स्थान पर रही थीं बबीता

बबीता (Babita Phogat) ने दादरी विधानसभा से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था और 24786 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रही थी। बाद में सरकार द्वारा उनको हरियाणा महिला विकास निगम का चेयरमैन बना दिया गया। इससे पहले कुश्ती के मैट पर बबीता ने देश का नाम रोशन किय है। बबीता फोगाट ने 2010 राष्ट्रमंडल खेल में रजत पदक और दो साल बाद विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया था। अपनी बहन गीता फोगाट के पदचिन्हों पर आगे बढ़ते हुए बबीता ने 2014 में राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। उन्होंने रियो 2016 ओलंपिक खेल में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था। बबीता ने 2018 राष्ट्रमंडल खेल में रजत पदक जीता और तीन राष्ट्रमंडल खेल के पदकों के साथ भारतीय एथलीटों के शीर्ष क्लब का अहम हिस्सा बन गईं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Madhya Pradesh cabinet expansion: आज हो सकता है मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार, जानें किसे मिलेगी जगह

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार शाम राजभवन में राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की थी।

Gold Jewellery Rules In India: सोने के आभूषण के प्रेमी हैं तो जान लें पहले ये नियम

क्या आप जानते हैं कि कितनी मात्रा में सोना घर में रखा जा सकता है? सोना रखने को लेकर क्या नियम है, इस पर कितना टैक्स लगता है?

Metro in Manesar: भूपेंद्र हुड्डा ने कहा, कांग्रेस गुरुग्राम से मानेसर तक मेट्रो लाइन का विस्तार करेगी

हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने ही दिल्ली मेट्रो सेवा को हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और बहादुरगढ़ तक लाने का "ऐतिहासिक" काम किया।

Recent Comments