रविवार, दिसम्बर 10, 2023
21.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमHARYANAमायके आई विवाहिता से दुष्कर्म कर बनाई वीडियो

मायके आई विवाहिता से दुष्कर्म कर बनाई वीडियो

Google News
Google News

- Advertisement -

पलवल। हथीन थाना क्षेत्र में मायके आई विवाहिता से दुष्कर्म कर आरोपी ने उसका फोटो और वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगे और न देने पर आरोपी ने वह वीडियो पीड़िता के ससुरालियों को भेज दी और सोशल मीडिया पर भी डाल दिया। इसके बाद ससुरालियों ने पीड़िÞता से कोई रिश्ता न रखने की बात कही और पूरे वाकये से वह सदमे में है। महिला थाना में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।


महिला थाना प्रभारी इंस्पेकटर सुशीला ने बताया कि पीड़िता की काउंसिलिंग कराई जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। उन्होंने बताया कि साल भर पहले पीड़िता की शादी नूंह जिला में हुई थी। उसके चार माह बाद वह मायके आई तो आरोपी ने मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाना चाहा और मोटी राशि की डिमांड रखी। बात न मानने पर आरोपी वीडियो को वायरल किया और उसके ससुराल वालों को भी व्हाट्सऐप पर भेज दिए। पीड़ित के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अब ससुराल वाले बेटी को रखने से इनकार कर रहे हैं और बेटी का घर टूट गया। वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगी है। बदनामी अलग से उठानी पड़ी।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

विधायकों में एक ही परिवार के अंदर जब कईयों को पेंशन मिलती है, तो पत्रकारों में एक ही क्यों: एमडब्ल्युबी

चंडीगढ़।मीडिया वेल बींग एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी व महासचिव सुरेन्द्र मेहता ने कहा है कि -पत्रकारों को पैंशन के मामले में सरकार...

हरियाणा में आत्महत्या की घटती प्रवृत्ति एक सकारात्मक संकेत

देश रोज़ाना: आत्महत्या की घटनाएं इधर कुछ वर्षों से पूरे देश बढ़ रही हैं। यह काफी चिंताजनक है। आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं के बीच...

Editorial: आस्था के साथ विकास का भी तीर्थ होगी अयोध्या

देश रोज़ाना: पिछली सदी के अस्सी के दशक में अर्थशास्त्री आशीष बोस ने बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की पिछड़ी अर्थव्यवस्थाओं के...

Recent Comments