देश रोज़ाना: हरियाणा के हिसार जिले में मौत का मामला सामने आया है। दो युवक शिव मंदिर में सफाई करने के लिए कुए में उतरे थे। लेकिन, दम घुटने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृतकों के नाम जयवीर और सुनील है। जबकि तीसरे युवक अनिल को जिंदा बाहर निकाल लिया गया है। दोनों के शवों को हांसी नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया गया। घटना के बाद से पूरे गांव में गमगीन माहौल हो गया।
जानकारी के अनुसार, हिसार के एक गांव में शिव मंदिर में सालों से पुराना कुएं था। रविवार को मंदिर की सफाई का काम चल रहा था। सबसे पहले जयवीर सफाई करने के लिए नीचे उतरा। वहां उसका दम घुटना शुरू हो गया। उसने हाथ पैर मारने शुरू किए। ऊपर खड़ा सुनील उसे बचाने के लिए नीचे उतरा, लेकिन उसका भी दम घुट गया। वहां खड़े लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीण इकट्ठे हो गए।
जिसके बाद ग्रामीण अनिल रस्सी की मदद से कुएं में नीचे उतरा। उसने सुनील को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रशासनिक टीम भी सूचना मिलते ही पहुंच गई थी। जिसके बाद जयवीर के शव को बाहर निकाला गया।