Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAFaridabadJai Seva Foundation : Faridabad नगर निगम में कर्मचारियों के लिए Blood...

Jai Seva Foundation : Faridabad नगर निगम में कर्मचारियों के लिए Blood Donation Camp का किया गया आयोजन

Google News
Google News

- Advertisement -

Faridabad News : Jai Seva Foundation एवं सहयोगी संस्था जागृति महिला समाजसेवी संगठन, लायंस क्लब फरीदाबाद डिवाइन, रेड क्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के माध्यम से Nagar Nigam कार्यालय कॉन्फ्रेंस रूम में स्वास्थ्य एवम् Blood Donation Camp का आयोजन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ए मोना श्रीनिवासन निगम आयुक्त, विशिष्ट अतिथि डॉ गौरव अतिल अतिरिक्त निगम आयुक्त, गंगा शंकर मिश्र हरियाणा संपर्क प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,विशिष्ट अतिथि डॉ प्रभजोत कौर एमओएच , रेड क्रॉस सचिव विजेंद्र सौरोत के द्वारा किया गया।

Jai Seva Foundation के संस्थापक विमल खंडेलवाल ने आए हुए अतिथियों का दुपट्टा व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

निगम आयुक्त ने बताया कि जिस तरह से पर्यावरण और वातावरण प्रदूषित होते जा रहे हैं, लोगों में बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। इनसे बचने के लिए सभी लोगों को हर छह महीने में अपने शरीर की सभी जांचें करानी चाहिए। इस ध्यान में रखते हुए। सभी निगम कर्मियों की स्वास्थ्य की जांच नियमित रूप से करवाई जानी चाहिए। आज सामाजिक संगठन Jai Seva Foundation एवं स्वास्थ्य विभाग व अमृता हॉस्पिटल की तरफ से  निशुल्क विभिन्न प्रकार की शिविर में करवाई जा रही है।

 सभी Nagar Nigam कर्मियों को मिलकर अपने शहर को स्वच्छ रखना है। स्वच्छता अभियान पखवाड़े में ज्यादा से ज्यादा आम जनमानस की भागीदारी के साथ में लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरुक करते हुए हम सभी को जगह-जगह पर यह अभियान चलाना है।

आज निगम कर्मचारी के द्वारा Blood Donation Camp में भी रक्तदान अजीत रावत ,सुशील चंडालिया ,सुरेंद्र कुमार ,रवि,राहुल  व अन्य सभी को बहुत-बहुत बधाई प्रेषित करती हूं।

Jai Seva Foundation के संस्थापक विमल खंडेलवाल ने बताया कि चिकित्सकों ने लोगों का ब्लड प्रेशर, शुगर व  अन्य जांच की और साथ ही इस मौसम में स्वस्थ रहने के लिए क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए इस बात की जानकारी भी दी। चिकित्सकों ने सुबह के समय व्यायाम करने पर जोर दिया।

उन्होंने बताया कि  इस मौसम में अक्सर लोगों को जोड़ों के दर्द की शिकायत रहती है, साथ ही तापमान कम या जायद होने के कारण शारीरिक कार्यशीलता भी धीमी पड़ जाती है। ऐसे में यदि सुबह व्यायाम से दिन की शुरुआत करेंगे तो पूरे दिन ठीक रहेंगे।

डॉ प्रभजोत कौर एमओएच  ने बताया कि हमारे द्वारा सेवा पावड़ा के अंतर्गतगत स्वास्थ्य जॉच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। निगम कर्मियों के द्वारा निरंतर स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए हम संकल्पित हैं। ज्यादा से ज्यादा फरीदाबाद के लोगों की इसमें सहभागिता हो उसके लिए विशेष ड्राइव चलाए जाएंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में Jai Seva Foundation, जागृति महिला समाजसेवी संस्था, लायंस क्लब फरीदाबाद डिवाइन अध्यक्ष दर्शितम गोयल, स्वास्थ्य विभाग से डिप्टी सीएमओ रचना शर्मा, डॉ संगीता शर्मा, जिला आशा कोऑर्डिनेटर उर्मिला शर्मा,भावना अमृता हॉस्पिटल के डॉक्टर की टीम एवम् समाजसेवी राजेश भाटिया,वैभव कपूर,बिशन तेवतिया,परदीप कुमार, प्रभा शर्मा व Nagar Nigam  कर्मचारी व समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

AAP-Congress: ‘आप’ ने कहा, हमें कम आंकने वालों को पछताना पड़ेगा

हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन(AAP-Congress: ) को लेकर अनिश्चितता के बीच, आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को...

तुम्हें अपनी अमीरी पर इतना घमंड क्यों है?

सुकरात का जन्म 470 ईसा पूर्व यूनान के एथेंस शहर में हुआ था। सुकरात अपने समय के सबसे चर्चित दार्शनिक थे। उनके दर्शन का...

NGT-DDA: एनजीटी ने यमुना के ‘ओ’ जोन में सीवर लाइन बिछाने पर उठाए सवाल

राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (NGT-DDA:) से यमुना के डूब क्षेत्र के ‘ओ’ जोन में चार अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर लाइन बिछाने...

Recent Comments