Sunday, March 16, 2025
19.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAFaridabadCM फ्लाइंग ने मारा राशन डिपो पर छापा

CM फ्लाइंग ने मारा राशन डिपो पर छापा

Google News
Google News

- Advertisement -

कृष्णा कालोनी में स्थित एक डिपो के संचालक ने सरकार द्वारा दिया गया राशन बांटने की बजाए बाजार में बेच दिया। सूचना मिलने पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापेमारी की तो डिपोधारक नौबत सिंह ने राशन बेचने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि वह बाजार से खरीद कर लोगों को बांट देगा। डिपोधारक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई।

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के डीएसपी राजेश चैची ने बताया कि दस्ते को इस मामले में सूचना मिली थी। जिसमें बताया था कि एसी नगर निवासी नौबत सिंह ने कृष्णा कालोनी स्थित डिपो का सरकारी राशन बेच दिया है। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, सतीश कुमार और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक उधम सिंह द्वारा राशन डिपों का औचक निरीक्षण किया गया।

राशन डिपोधारक नौबत सिंह हाजिर मिला। उसने पूछताछ में बताया कि उसके पास कृष्णा कॉलोनी के साथ अटैच रामनगर एनआईटी फरीदाबाद का भी राशन डिपो है। डिपो में रखे राशन का भौतिक निरीक्षण करने पर स्टॉक में लगभग नौ क्विंटल गेहूं तथा 21 किलो चीनी कम पाई गई है। इस संबंध में डिपो धारक नौबत सिंह के खिलाफ कार्यवाही करते हुए ऊधम सिंह,  खाद्य एवम आपूर्ति विभाग द्वारा चौकी सेक्टर 11 में अभियोग अंकित कराया गया है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments