Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAFaridabadकांग्रेस सरकार बनाएगी गुड़गांव से फरीदाबाद की मेट्रो लाइन, पलवल तक पहुंचेगी...

कांग्रेस सरकार बनाएगी गुड़गांव से फरीदाबाद की मेट्रो लाइन, पलवल तक पहुंचेगी मेट्रो : हुड्डा

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोजाना ब्यूरो, फरीदाबाद

बहादुरगढ़, गुड़गांव और बल्लभगढ़ तक मेट्रो लाने वाले कांग्रेस सरकार ही गुड़गांव से फरीदाबाद मेट्रो चलाने का काम करेगी। इतना ही नहीं मेट्रो का विस्तार पलवल, रोहतक और सोनीपत तक किया जाएगा। यह ऐलान किया है पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने। हुड्डा फरीदाबाद में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी कार्यकतार्ओं में जोश भरने का कार्य किया।

हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी। ऐसे में पार्टी के नए कार्यक्रम घर-घर कांग्रेसह्ण के तहत कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और उसे बताएं कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार क्या-क्या कार्य करेगी। मेट्रो विस्तार के साथ-साथ रोजगार सृजन पर कांग्रेस का विशेष जोर रहेगा। क्योंकि मौजूदा सरकार ने हरियाणा को बेरोजगारी में नंबर वन बना दिया है। बीजेपी-जेजेपी सरकारी विभागों में खाली पड़े 2 लाख पदों को भरने की बजाय कौशल निगम के जरिए विदेश में युवाओं को भेजना चाहती है। ठेके वाली कच्ची नौकरियां के नाम पर पढ़े-लिखी युवाओं का शोषण किया जा रहा है।

लेकिन हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने पर सभी खाली पदों को पक्की भर्तियां होंगी। जिन 11,000 सफाई कर्मियों को कांग्रेस सरकार के समय नियुक्त किया था, उनके समेत तमाम चौकीदार और मनरेगा मेट को पक्का किया जाएगा। इसके अलावा बुजुर्गों को ₹6000 बुढ़ापा पेंशन, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, ₹500 में गैस सिलेंडर, 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट, एससी-ओबीसी व गरीब बच्चों को वजीफा भी दिया जाएगा। हुड्डा ने कहा कि सत्ता परिवर्तन की लड़ाई शुरू हो चुकी है। तमाम कांग्रेस कार्यकतार्ओं को पूरी मेहनत, जोश और जज्बे के साथ यह लड़ाई लड़नी है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक आफताब अहमद, विधायक नीरज शर्मा, रघुवीर तेवतिया, शारदा राठौर, राज कुमार वाल्मीकि, विजय प्रताप, लखन सिंगला, मुनीश शर्मा, जेपी नागर, अशोक अरोड़ा, मनोज नागर, अब्दुल गफार कुरेशी, योगेश गोड, ठाकुर राजा राम, गिरीश भारद्वाज, जगन डागर, तरुण तेवतिया, सुमित गोड़, नितिन सिंगला, गुलशन बग्गा, वेदपाल दत्ता, मुकेश भट्ट, लक्षण तंवर, हरेंद्र भड़ाना, अनिल शर्मा, ठाकुर भानू प्रताप, नीरज गुप्ता, विजय कौशिक, बाल किशन वसिष्ठ आदि सैंकड़ो वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments