Wednesday, January 15, 2025
14.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAदूषित पेयजल हो रहा सप्लाई, कई बार कर चुके शिकायत फिर भी...

दूषित पेयजल हो रहा सप्लाई, कई बार कर चुके शिकायत फिर भी विभाग मौन

Google News
Google News

- Advertisement -

पुन्हाना। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 14,7 व 6 में पिछले कई माह से दूषित पेयजल सप्लाई हो रहा है। लोगों का आरोप है कि वे विभागीय अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके हैं। परंतु अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। लोगों ने जिला उपायुक्त से पेयजल सप्लाई दुरुस्त करने की मांग की है।

दूषित पेयजल

बूंद-बूंद के लिए मोहताज

शिकायतकर्ता फूल सिंह दिवाकर, सिराजुद्दीन, अशोक, राजेश व मुकेश आदि ने बताया कि पिछले कई माह से उनके वार्ड में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। जिससे वे पेयजल की एक एक बूंद के लिए मोहताज हुए पड़े हैं। उन्होंने बताया कि पेयजल में नाली का गंदा व बदबूदार पानी मिलकर सप्लाई हो रहा है। जिससे ना तो पीने योग्य पेयजल है और पानी सप्लाई के समय आसपास बदबू फैल जाती है। गंदे बदबूदार पानी के कारण उनके घरों में बीमारियां फैलने का भी डर बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : एमबीबीएस के छात्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया धरना

कई बार कर चुके शिकायत

उन्होंने बताया कि वे कई बार विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को गंदा व बदबूदार पानी सप्लाई की शिकायत कर चुके हैं। परंतु विभागिय अधिकारी समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में लोगों ने जिला उपयुक्त से मांग की है कि जल्द से जल्द लाइन लीकेज को ठीक करा कर पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए। वहीं इस संबंध में जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सुमित वर्मा ने बताया कि वार्ड वासियों की शिकायत का जल्द समाधान कर दिया जाएगा।

लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़े रहें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

ट्राइडेंट ग्रुप ने 3,000 कुशल व्यक्तियों को नियुक्ति के लिए राष्ट्रव्यापी कर्मयोगी भर्ती अभियान किया शुरू

 चंडीगढ़, 15 जनवरी:(प्रीति शर्मा)वैश्विक बिज़नेससमूह ट्राइडेंट ग्रुप ने अपने कर्मयोगी भर्ती अभियान की शुरुआत कीघोषणा की है।भर्ती अभियान का लक्ष्य भारत भर में 3,000...

ED Kejriwal:केजरीवाल के खिलाफ मुकदमे की मंजूरी,सीबीआई और ईडी की संयुक्त जांच जारी

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने(ED Kejriwal:) दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ धन शोधन मामले...

क्या हैं लॉस एंजेलिस की भयावह आग के संकेत ?

निर्मल रानीविश्व का सर्व शक्तिशाली देश अमेरिका इन दिनों गोया प्राकृतिक प्रलय की चपेट में है। एक ओर तो मध्य अमेरिका में आये भीषण...

Recent Comments