देश रोज़ाना: पुरे भारत में स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा और तिरंगा रैली निकाली गई थी। लेकिन हरियाणा के करनाल जिले के देवीपुर गांव में तिरंगा यात्रा के दौरान हंगामा हो गया। यात्रा निकालने वाले युवाओं का आरोप है कि विशेष समुदाय के लोगो ने उन्हें गांव के अंदर जाने से रोका। जब उन्होंने इसका विरोध तो उन्होंने पथराव कर दिया।
जब इस विवाद की सुचना पुलिस को मिली तो तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान पथराव जैसी कोई बात सामने नहीं है, सिर्फ नोकझोंक हुई थी।
पूरी घटना का एक वीडियो सामने आया है कि जिसमें गढ़ीभरल गांव के युवा तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा बल्हेड़ा से होती हुई देवीपुर पहुंची। वीडियो में गांव के बाहर झुग्गियों के पास लोग यात्रा के पास पहुंचे और हल्ला मचा दिया। इसी बीच में एक एक युवक भीड़ से निकलकर एक झुग्गी से डंडा निकालकर लाया और अन्य व्यक्ति को मारने के लिए दौड़ा। इसके बाद अन्य युवाओं ने उसे रोक लिया। वीडियो में पथराव जैसा कुछ दिखाई नहीं दिया।
तिरंगा यात्रा निकाल रहे युवक पिंटू राणा का आरोप है कि वे तिरंगा यात्रा को विशेष समुदाय के लोगो ने देवीपुर गांव में जाने से रोक लिया। उन्हें कहा भी गया था कि वे गांव के बाहर से यात्रा लेकर निकलेंगे, लेकिन इसी दौरान उन पर पथराव शुरू कर दिया।
गांव बल्हेड़ा के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि कौसर अली ने कहा कि पथराव की अफवाह फैलाई जा रही है। ऐसा कुछ नहीं हुआ। वहां बुलेट बाइक से पटाखे बजाए जा रहे थे और भगवे झंडे को तिरंगे से ऊंचा किया हुआ था। युवकों ने सिर्फ इतना कहा था कि तिरंगे को ऊंचा रखो और बुलेट के पटाखे न फोड़ो, इसी बात पर उसकी नोकझोंक हुई थी। शांति व्यवस्था बनाए रखने में सभी को सहयोग करना चाहिए। अफवाह नहीं फैलानी चाहिए।
थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। प्रिवेंट एक्शन लिया गया था और 5 लोगों को पूछताछ के लिए लाया गया था। पथराव की कोई घटना सामने नहीं आई है। नोकझोंक जरूर हुई थी, लेकिन पथराव की कोई बात नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।