Friday, October 18, 2024
23.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAFaridabadपोस्टर बनाकर प्राथमिक चिकित्सा के प्रति किया जागरूक

पोस्टर बनाकर प्राथमिक चिकित्सा के प्रति किया जागरूक

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोजाना, फरीदाबाद

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड एवं गाइड्स ने वर्ल्ड फर्स्ट एड डे पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि वर्ल्ड फर्स्ट एड डे जोकि ग्लोबल कार्यक्रम है। सितंबर माह के दूसरे शनिवार को आयोजित किया जाता है। जिसे वर्ष 2000 से प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी फर्स्ट ऐड डे की थीम निर्धारित की गई है।

प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि फर्स्ट एड अर्थात पहली सहायता का तात्पर्य किसी घायल व्यक्ति को मेडिकल हेल्प मिलने से पहले दी जाने वाली सहायता। बहुत से व्यक्ति प्राथमिक उपचार नहीं मिलने पर जीवन से हाथ धो बैठते हैं। ऐसा सामान्यत: उस अवस्था में होता है जब शरीर से अत्यधिक खून बहने लगता है। इस स्थिति में खून को बहने से रोकना, घाव होने पर उस पर मलहम, पट्टी करना आदि से घायल अथवा रोगी का जीवन बचाया जा सकता है। इस वर्ष फर्स्ट एड इन डिजिटल वर्ल्ड थीम तय की गई है। जेआरसी और सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड के तत्वाधान में विद्यालय में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा और प्राध्यापिका गीता ने छात्राओं को बेहोशी की अवस्था में क्या प्राथमिक उपचार दिया जाना चाहिए, उसके बारी में बताया।

इस दौरान प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने उन्हें रिकवरी पोजिशन के बारे में भी बताया। उन्होंने छात्राओं को बताया कि यातायात दुर्घटनाओं से हर तीस सेकंड में एक व्यक्ति की मृत्यु होती है। इनमें प्राथमिक उपचार न मिल पाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में होने वाली मृत्यु की संख्या पचास प्रतिशत से अधिक होती हैं। इस समस्या से समाधान पाने का सबसे सरल उपाय है कि सभी को प्राथमिक सहायता के लिए जागरूक किया जाए। क्योंकि इस प्रकार होने वाली जीवन हानि में से अधिकांश को रोका जा सकता है। प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी दुर्घटनाओं और गंभीर चोट में रोकथाम पर नागरिकों को शिक्षित करता है और आपात स्थिति को हल करने के लिए कौशल देता है। दुनिया में होने वाली मौतों में सड़क दुर्घटना नौवां प्रमुख कारण है। हर वर्ष 13 लाख से अधिक व्यक्ति सड़क दुर्घटनाओं में  प्राथमिक उपचार के अभाव में मारे जाते हैं। इनमें अधिकतर मौतें ऑक्सिजन न मिल पाने के कारण से होती हैं। घर और गाड़ी में अपने साथ हमेशा प्राथमिक उपचार किट रखें। डूबने, जलने, हृदयघात, सड़क दुर्घटना और आत्मघात में प्राथमिक उपचार से जान बचाई जा सकती है। प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण लेने के बाद ही दिया जा सकता है। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा और प्राध्यापिका गीता ने प्राथमिक चिकित्सा पर पोस्टर बनाकर फर्स्ट ऐड की महत्ता को दशार्ने वाली छात्राओं प्रीति, काजल, चेयन्या, कोमल, सिया सहित सभी छात्राओं को सम्मानित किया और प्राथमिक उपचार की सभी विधियों का प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

INDvsNZ: दूसरे दिन गिरे 13 विकेट, कॉन्वे ने बल्लेबाजी में दिखाया दम

पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन, भारतीय टीम के लिए हालात काफी खराब रहे। शुरुआती दिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका और दिन पूरी तरह से धुल गया। दूसरे दिन खेल निर्धारित समय से 15 मिनट पहले शुरू हुआ और कुल 13 विकेट गिरे। भारतीय पारी: न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी और विलियम ओरुर्के ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह घरेलू मैदान पर भारत का टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। हेनरी ने पांच विकेट और ओरुर्के ने चार विकेट झटके। ऋषभ पंत ने भारतीय पारी में सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। न्यूजीलैंड की पारी: बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से डेवॉन कॉन्वे ने शानदार प्रदर्शन किया। स्टंप तक न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 180 रन बना लिए और 134 रनों की बढ़त हासिल कर ली। रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया। समीक्षा: भारतीय बल्लेबाजी बेहद खराब रही और पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद गेंदबाजी में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम और डेवॉन कॉन्वे ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। कॉन्वे का प्रदर्शन: डेवॉन कॉन्वे शतक से चूक गए और 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें बोल्ड किया। निष्कर्ष: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला ओवरकास्ट कंडीशन में गलत साबित हुआ। भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक का सबसे कम स्कोर दर्ज किया गया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

EV: 2030 तक भारत के ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सुधारों की जरूरत

 2030 तक भारत में ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को आगे बढ़ाने के लिए नीतिगत सुधारों की आवश्‍यकता है, क्‍योंकि 2030 तक भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में 49% की...

Yahya Sinwar: मारा गया हमास का चीफ, इस्राइल ने दिखाए सबूत!

गाजा में इस्राइली रक्षा बल (IDF) ने गुरुवार को एक अभियान के दौरान हमास के तीन लड़ाकों को मार गिराया। शुरुआत में IDF और...

Recent Comments