Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAHaryana: भारतीय यूनियन चढूनी गुट ने निकाली जन आक्रोश रैली, पिपली मंडी...

Haryana: भारतीय यूनियन चढूनी गुट ने निकाली जन आक्रोश रैली, पिपली मंडी में याद किए संघर्ष

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: भारतीय यूनियन चढूनी गुट के द्वारा आज जन आक्रोश रैली निकाली जा रही है। यह रैली किसानों की ताकत दिखाने के लिए निकली जा रही है। यह रैली पिपली अनाज मंडी से निकाली जा रही है। यह मंडी किसानों के संघर्ष की गवाह रह चुकी है। इससे पहले भी कई बार किसान इस मंडी से संघर्ष रैली निकाल चुके है। और यहां से दिल्ली कूच भी किया है।

किसान यूनियन ने जब दिल्ली कूच किया था तो इस समय पुलिस के द्वारा ताबड़तोड़ लाठीचार्ज भी पुलिस के द्वारा किसानों पार किया गया था। लेकिन फिर भी किसानों ने एक बार भी अपने पैर पीछे नहीं किए और निडरता से आगे बढ़ते रहे। इस मंडी से ही एमएसपी सूरजमुखी फसल की खरीद की मांग उठाई गई थी। और इसी मांग को लेकर महापंचायत का भी आयोजन किया गया था। जिसके बाद नेशनल हाईवे तक पर भी जाम लगा दिया गया था।

भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने वीडियो संदेश के जरिए किसानों से अपील की है कि आजकल आलू की फसल का सीजन चल रहा है। पिपली अनाजमंडी में भी आवक जारी है, लेकिन किसानों की रैली के चलते 22 व 23 नवंबर को आवक दरकिनार करनी होगी। उन्होंने आह्वान किया है कि किसान अपने भले के लिए रैली में जरूर पहुंचे और दो दिन फसल न लाएं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments