हरियाणा (haryana news:)शीत लहर की चपेट में है। पहाड़ों में बर्फबारी के कारण मौसम में गलन बढ़ गई है। कड़ाके की ठंड के बीच प्रदेशवासियों को गुरुवार को भी कोई राहत नहीं मिली। गुरुवार सुबह कई जिलों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी कम हो गई। दिन और रात के तापमान में गिरावट बनी रहेगी। अगले दो से तीन दिनों तक ठंड की यही स्थिति बनी रहेगी। उसके बाद 5 और 6 जनवरी के बीच प्रदेश में मौसम बदलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद ठंड बढ़ेगी।
मौसम विभाग (haryana news:)की तरफ से आज अति शीत लहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट और 3 जनवरी को यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते उत्तरी पर्वतीय क्षेत्र में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में मौसम में बदलाव होगा। हरियाणा में बुधवार को 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सिरसा सबसे ठंडा रहा। मौसम विज्ञान विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पॉल ने बताया कि आगामी दो-तीन दिनों तक सुबह-शाम कोहरा रहेगा।