Saturday, July 27, 2024
32.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAFaridabadचंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए हो रहे हवन, लैंडिंग दिखाने के...

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए हो रहे हवन, लैंडिंग दिखाने के लिए आज शाम एक घंटे के लिए खुलेंगे स्कूल

Google News
Google News

- Advertisement -

खुशी गौड, देश रोजाना

फरीदाबाद। देशभर में चंद्रयान-3 को लेकर देशवासियों कि आंखों में उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है तो वहीं इसकी सफलता के लिए लोग प्रार्थना करते हुए दिख रहे हैं। भारत का चंद्रयान-3 बुधवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने के लिए तैयार है। चंद्रयान-3 बुधवार की शाम 5 बजकर 20 मिनट पर चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर की नजर इसी पर टिकी हुई हैं। देशभर में चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर देश में प्रार्थना, पूजा-पाठ और दुआओं का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में फरीदाबाद जिले में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पाली चौक स्थित अनादि सेवा प्रकल्प वृद्ध आश्रम में हवन का आयोजन किया गया। जिससे चंद्रयान-3 सुरक्षित रूप से चांद पर लैंडिंग कर सके। इसके साथ ही हरियाणा सरकार की ओर से हरियाणा के सभी स्कूलों में इस लैंडिंग को दिखाया जाएगा। जिसके लिए हरियाणा सरकार ने आज बुधवार को सभी स्कूलों को शाम को एक घंटे के लिए खोलने की घोषणा की है। जिससे बच्चे भी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को देख पाएं।

मंगलवार को पाली चौक स्थित अनादि सेवा प्रकल्प वृद्ध आश्रम में हवन का आयोजन किया गया। आचार्य सर्वेश पांडे के द्वारा हवन का आयोजन कराया गया। इस दौरान आचार्य ने बताया कि हवन और यज्ञ के द्वारा पूरे विश्व में शांति के लिए भगवान से प्रार्थना भी की गई है। उन्होंने कहा कि सावन के महीने की खास तिथि में हवन का विशेष लाभ मिलता है। इसलिए मंगलवार को इस आयोजन में प्रकल्प के अध्यक्ष समेत अन्य लोगों की उपस्थिति के साथ हवन कर भगवान से प्रार्थना की है कि भारत का यह चंद्रयान-3 सरलतम तरीके से चंद्रमा के सतह पर उतर जाए और यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो।

वहीं इस कड़ी में हरियाणा सरकार द्वारा एक बड़ी घोषणा की गई। हरियाणा सरकार ने मंगलवार को यह घोषणा की कि इस बार हरियाणा में स्कूली बच्चे भी चंद्रयान की लैंडिंग देख सकेंगे। इसके लिए हरियाणा सरकार की ओर से सभी स्कूलों को शाम के समय एक घंटे के लिए खोला जाएगा। स्कूलों को बंद करने या छुट्टी की घोषणा तो सरकार की ओर से की ही जाती रही है लेकिन ऐसा पहली बार है जब हरियाणा सरकार ने सभी स्कूलों को एक घंटे के लिए खोलने का निर्णय लिया है। आपको बता दें कि चंद्रयान बुधवार शाम को 5 बजकर 20 मिनट पर लैंडिंग करेगा। इस बीच सभी स्कूलों को बुधवार शाम को 5 बजकर 15 मिनट से 6 बजकर 15 मिनट तक खोला जाएगा और बच्चों को चंद्रयान-3 की लैंडिंग दिखाई जाएगी।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Haryana Doctors Strike: चिकित्सकों की मांगें मानी गईं, हड़ताल समाप्त

हरियाणा के सरकारी चिकित्सकों ने राज्य सरकार से उनकी मागों को स्वीकार किए जाने का आश्वासन मिलने के बाद शनिवार को अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल(Haryana...

CRPF Foundation Day: प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने सीआरपीएफ जवानों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF Foundation Day:) के स्थापना दिवस पर जवानों और...

Recent Comments