Saturday, July 27, 2024
32.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAसरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे

सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे

Google News
Google News

- Advertisement -

करनाल। लाडवा विश्रामगृह में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा गांव चलो अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी गांव चलो अभियान के प्रदेश संयोजक व लाडवा से पूर्व विधायक पवन सैनी ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की। अभियान के तहत 24 घंटे बूथों पर रहने वाले 100 पदाधिकारियों को हर घर मोदी-मनोहर की योजनाओं को पहुंचाने का टास्क दिया।

विधायक डॉक्टर
पूर्व विधायक डॉक्टर पवन सैनी ने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी लोकतांत्रित पार्टी है और भाजपा का लगातार विस्तार हो रहा है। पार्टी कैसे सुदृद्ध बनें, कैसे सर्वस्पर्शी बनें इस पर हमें फोकस रखना है। उन्होंने कहा कि चुनाव तो आते-जाते रहते हैं और परिस्थितियों के अनुसार समाज की अपेक्षाएं बदल जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने में तकनीक की मदद लेनी होगी। उन्होंने कहा कि देश में करोड़ों की संख्या में लाभार्थी हैं। हरियाणा की 2.80 करोड़ जनता में से 1.40 करोड़ लोग ऐसे हैं जिन्होंने योजनाओं का लाभ मिला है, इसलिए तकनीकी के माध्यम से इन लोगों को लाभ दिलाना और डाटा भेजना आसान हो गया है। एक-एक व्यक्ति से संपर्क कर एक-एक वोट लेना जरूरी है।

यह भी पढ़े: सुखपाल के लिए फरिस्ता बनकर आया सुरक्षा सेवा न्याय फाउंडेशन

अभियान के माध्यम

उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान के माध्यम से लोगों से संपर्क कर उपलब्ध्यिां बतानी है और पार्टी के पक्ष में वातावरण बनाना है। डॉ पवन सैनी कहा कि जनता भी कहती है कि भाजपा ही आएगी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होने कहा कि हमें अति विश्वास से बचना है। हम सभी सीटें तो जीत लेंगे, 2014 और 2019 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जो वोट मिले उसके हिसाब से बूथों का वर्गीकरण करके विश्लेषण करें और हर बूथ पर एक कदम आगे बढ़कर काम करें, ताकि पहले से ज्यादा वोट भाजपा को मिल सके। उन्होंने कहा कि हम बार-बार लोगों से मिलेंगे तो जो हमारे नहीं हैं वे भी हमारे हो जाएंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और बूथ की जानकारी लेंगे।

प्रवास के दौरान

उन्होंने कहा कि प्रवास के दौरान ही वहां के प्रमुख लोगों के साथ-साथ धार्मिक और सामाजिक लोगों से भी मुलाकात करनी है। उन्होंने कहा कि मंदिर, गुरूद्वारा, शहीद स्मारकों पर सफाई अभियान के तहत साफ सफाई करनी है। मौके पर ओमवीर, राजू खुराना, अमित खुराना, राहुल शर्मा, अरुण सैनी, सन्नी कालडा, गुरदीप बेदी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरों के लिए जुड़े रहे : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments