Saturday, July 27, 2024
32.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaआदित्‍य एल-1 के लॉन्‍च की तारीख मुकर्रर---

आदित्‍य एल-1 के लॉन्‍च की तारीख मुकर्रर—

Google News
Google News

- Advertisement -

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद सब की नजरे आदित्य एल पर है और अब यह इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि भारत का सूर्य मिशन आदित्य एल-1 अगले महीने 2 सितंबर को लॉन्‍च किया जाएगा। इसरो ने मिशन की तारीख से संबंधित जानकारी दे दी है सूर्य पर रिसर्च करने वाली पहले स्पेस बेस्ट इंडियन ऑब्जर्वेटरी से संबंधित भारत के सूर्य मिशन आदित्य एल 1 को 2 सितंबर को लॉन्‍च किया जाएगा इसरो ने इसकी जानकारी दी है इसरो के मुताबिक मिशन को श्रीहरिकोटा से भारतीय वक्‍त के अनूसार सुबह 11:50 पर लॉन्च किया जाएगा। इसरो ने इस मिशन के लॉन्च को देखने के लिए जनता को भी को भी बुलाया है श्रीहरिकोटा स्थित लॉन्च व्यू गैलरी से इसका प्रक्षेपण किया देखा जा सकता है इसके लिए लोगों को वेबसाइट के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा इसके अलावा इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स यानी कि ट्विटर पर भी वेबसाइट का लिंक शेयर कर दिया है।
आपको बता दे कि इस अंतरिक्ष यान को सूर्य की बाहरी सतह का ऑब्जरवेशन और सूर्य पृथ्वी लाग्रेंज बिंदु पर सौर वायु के यथा स्थिति ऑब्जरवेशन के लिए तैयार किया गया है। आदित्य एल-1 पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर की दूरी पर है यह सूर्य के ऑब्जरवेशन के लिए पहला भारतीय अंतरिक्ष मिशन होगा आदित्य एल-1 मिशन का लक्ष्य एल-1 के चारों ओर की कक्षा से सूर्य का रिसर्च करना है आदित्य L1 सात पेलोड लेकर जाएगा जो अलग-अलग वेव बैंड में फोटो स्फीयर, क्रोमोस्फीयर दिखाई देने वाली सतह से ठीक ऊपरी सतह होगी और सूर्य के सबसे बाहरी परत का ऑब्जरवेशन करने में भी मदद करेगा आपको बता दें कि आदित्य एल्बम पूरी तरह से स्वदेशी प्रयास का नतीजा है जिसमें राष्ट्रीय संस्थानों की भागीदारी है इसरो के मुताबिक अंतरिक्ष यान को सूर्य पृथ्वी लाग्रेंज बिंदु की एल-1 हेलो कक्षा के पास स्थापित करने की योजना है L1 बिंदु के आसपास हेलो कक्षा में स्थापित सेटेलाइट से सूर्य को बिना किसी ग्रहण के लगातार देखने का भी बड़ा फायदा मिल सकता है इसके अलावा वास्तविक वक्त में सौर गतिविधियों और अंतरिक्ष मौसम पर भी इसके प्रभाव का पता लगाया जा सकेगा।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments