Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaविधानसभा चुनाव 2023- पांच राज्‍यों में कांग्रेस की बनेगी सरकार:प्रियांक खरगे

विधानसभा चुनाव 2023- पांच राज्‍यों में कांग्रेस की बनेगी सरकार:प्रियांक खरगे

Google News
Google News

- Advertisement -

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं,जिसमें से छत्तीसगढ़ के पहले चरण और मिजोरम की 40 सीटों का मतदान आज हो रहा है सभी राज्यों के चुनावी नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे लेकिन इन चुनावों से पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे के बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांकक खरगे ने कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी कर दी है।

मीडिया की खबरों के मुताबिक प्रियांक खरगे का कहना है कि बीजेपी की असफल आर्थिक नीतियां अब उजागर हो चुकी है और कांग्रेस पांच राज्यों में सत्ता में वापसी करने जा रही है तो वहीं उन्होंने कर्नाटक सरकार पर प्रधानमंत्री मोदी के हमले का भी जवाब दिया और कहां की प्रधानमंत्री को कर्नाटक का राजनीतिक इतिहास पढ़ना चाहिए।

अपने दो कार्यकाल में पांच मुख्यमंत्री दिए हैं, बीजेपी सरकार को कर्नाटक से बाहर कर दिया गया और लोगों ने हमें पिछले 35-40 सालों में सबसे बड़ा जनादेश भी दिया है।

तो वहीं कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने इसके साथ ही खुद को मुख्यमंत्री बनाने की इच्छा भी जाहिर कर दी।

प्रियांक खरगे ने तीन नवंबर को कहा था कि कांग्रेस आलाकमान कहता है तो वे मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार है। कर्नाटक में फिलहाल कांग्रेस की सरकार है और सिद्धार्थ रमैया मुख्यमंत्री है तो वही प्रियांक को कैबिनेट में जगह मिली हुई है और वे आईटी मंत्री के तौर पर अपनी सेवाएं देते हैं।

आपको बता दे की प्रियांक का राजनीतिक करियर काफी लंबा है,उन्‍होंने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत कांग्रेस के युक्त विंग एनएसयूआई के जरिए की थी 1999 में कॉलेज जनरल सेक्रेटरी बने इसके बाद साल 2005 तक एनएसयूआई स्टेट जनरल सेक्रेटरी भी रहे। प्रियांक ने पहली बार 2013 में विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की तो वहीं 2018 में चित्‍तापुर विधानसभा सीट से जीत हासिल की,2023 में हुए चुनाव में भी उन्होंने यहां से जीत हासिल की और फिलहाल वह कर्नाटक सरकार में आईटी मंत्री है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments