Saturday, July 27, 2024
32.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeChhattisgarhछत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023-थमा चुनाव प्रचार,सात नवंबर को वोटिंग

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023-थमा चुनाव प्रचार,सात नवंबर को वोटिंग

Google News
Google News

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 20 सीट के लिए मतदान होना है रविवार शाम चुनाव प्रचार भी थम गया। पहले चरण में सात नवंबर को 223 उम्मीदवार सियासी रण में उतरे हैं।

 नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के 12 सीटों समेत इन 20 विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी,केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेताओं ने चुनाव प्रचार किया।

पहले चरण में कांग्रेस पार्टी से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज चित्रकूट सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं तो वहीं मंत्री कवासी लखमा (कोंटा) मोहन मरकाम (कोंडागांव) मोहम्मद अकबर (कवर्धा) और और दिवंगत कांग्रेसी नेता महेंद्र कर्मा के बेटे छविंद्र कर्मा (दंतेवाड़ा) सीट से उम्मीदवार है कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ ओबीसी नेता और छत्तीसगढ़ के खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन को राजनांदगांव से पूर्व सीएम रमन सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है।

 तो वहीं भाजपा की बात की जाए तो पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (राजनांदगांव),राज्य के चार पूर्व मंत्री केदार कश्यप (नारायणपुर),लता उसेंडी (कोंडागांव) विक्रम उसेंडी अंतागढ़ महेश गागडा बीजापुर और पूर्व इस नीलकंठ टेंकाम (केशकाल) से प्रमुख उम्मीदवार है।

आम आदमी पार्टी की बात की जाए तो प्रदेश अध्यक्ष कमल हुपेंडी को भानु प्रतापपुर सीट से उतारा गया है।

 साल 2018 में कांग्रेस ने इन 20 निर्वाचन क्षेत्र में से 17 सीटें अपने नाम की थी जबकि भाजपा को दो और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के को एक सीट पर जीत मिली थी कांग्रेस ने उपचुनाव में बाकी तीन में से दो सीटें और जीत ली कांग्रेस ने 2018 के चुनाव में 68 सीट पर जीत कर अपनी सरकार बनाई थी।

तो आपको यह भी बता दे की छत्‍तीसगढ़ की 223 उम्मीदवार है जिनमें 25 महिलाएं भी शामिल है और 5304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 40,78,681 मतदाता है,जिनमें से 20,84,675 महिला मतदाता है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments