Tuesday, February 4, 2025
15.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaManmohan Singh: भारतीय इकॉनमी के डॉक्टर नहीं रहे

Manmohan Singh: भारतीय इकॉनमी के डॉक्टर नहीं रहे

Google News
Google News

- Advertisement -

भारत में आर्थिक सुधारों के प्रणेता पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने सिंह के निधन की घोषणा की। उन्हें गंभीर हालत में रात करीब साढ़े आठ बजे इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती कराया गया था।

एम्स ने एक बुलेटिन जार कर कहा कि 26 दिसंबर को ‘उनका आयु संबंधी बीमारियों का इलाज जारी था और वह घर पर अचानक बेहोश हो गए। उन्हें घर पर तत्काल होश में लाने के प्रयास किए गए। उन्हें रात आठ बजकर छह मिनट पर दिल्ली एम्स लाया गया। तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें होश में नहीं लाया जा सका और रात 9.51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।’

सिंह ने भारत के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में वर्ष 2004 से 2014 यानी 10 वर्षों तक देश का नेतृत्व किया। पिछले कुछ माह से उनका स्वास्थ्य खराब था। उनके परिवार में पत्नी गुरचरण सिंह और तीन बेटियां हैं। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और सोनिया गांधी अस्पताल पहुंचीं। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राष्ट्र के 10 वर्षों तक प्रधानमंत्री रहे सिंह को दुनिया भर में उनकी आर्थिक विद्वता और इससे जुड़े कार्यों के लिए सम्मान दिया जाता था।

सिंह का निधन ऐसे दिन हुआ जब कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के सभी शीर्ष नेता मौजूद थे। पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी बेलगावी से दिल्ली रवाना हो गए हैं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

औषधियों की खोज में लगे रहते थे चरक

बोधिवृक्षअशोक मिश्र भारतीय आयुर्वेद में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले राजवैद्य चरक पंजाब के कपिल स्थल नामक गांव में पैदा हुए थे। ऐसा माना जाता है।...

Recent Comments