Wednesday, February 5, 2025
13.6 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeDelhiMonsoon In North India : पहले जल संकट, अब आफत बनी ज्यादा...

Monsoon In North India : पहले जल संकट, अब आफत बनी ज्यादा बारिश

Google News
Google News

- Advertisement -

नार्थ इंडिया में मानसून (Monsoon in North India) की इंट्री हो गई है। लेकिन जल संकट से जूझ रहे भारत के कई राज्य इस मानसून की पहली बारिश से ही परेशान हो गए हैं। महज एक-दो दिन की बारिश में ही भारत के कई हिस्सों में जान-माल का बड़ा नुकसान देखने को मिल रहे हैं। तो आइए जानते हैं कौन कौन सी घटनाओं ने किया परेशान…

Monsoon In North India : टर्मिनल-1 पर गिरा छत का हिस्सा

Delhi Rain: दिल्ली में मानसून  (Monsoon in North India) की पहली बारिश में ही दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर छत का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। कई अन्य घायल हो गए। टर्मिनल-1 से प्रस्थान करने वाली उड़ानें आज दोपहर 2 बजे तक रद्द कर दी गई हैं। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने यह जानकारी साझा की।

Monsoon In North India UP : यूपी के बदायूं में सड़क जाम

बदायूं में बारिश (Monsoon in North India) के कारण बृहस्पतिवार को शहर में सुबह 8.30 बजे पुरानी चुंगी के पास में बीच सड़क पर पेड़ गिरने से मुरादाबाद-फर्रुखाबाद और बरेली-मथुरा हाईवे पर आवागमन बंद हो गया। वहीं थाना बिल्सी क्षेत्र के गांव गढ़ौली के रहने वाले चोखेलाल की सुबह करीब साढ़े छह बजे बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं, अयोध्या में भी कई घरों में 2-3 फुट तक पानी भर गया। हनुमानगढ़ी चौराहे के पास रामपथ पर पानी भर गया है।

Monsoon Rain in Haryana: बारिश ने जल निकासी की पोल खोली

मानसून (Monsoon in North India) की पहली बारिश ने जिंद वासियों को सुबह गर्मी से राहत देने का काम तो किया लोकिन शहर की सड़कें जलमग्र हो गई। कई लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस गया। बिजली व्यवस्था चौपट हो गई। सड़कों पर दो से ढाई फूट तक पानी जमा हो गया। सड़कों पर पानी के जमने से आमजन के साथ वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, भिवानी में भी सड़कों पर बारिश का पानी जमा हो गया, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Monsoon Alert : भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज दिल्ली समेत 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, बिहार, ओडिशा, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात और केरल शामिल हैं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments