रविवार, दिसम्बर 10, 2023
17.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमIndiaभोपाल में पीएम मोदी ने 5 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी...

भोपाल में पीएम मोदी ने 5 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए क्या बोले मोदी, जानिए

Google News
Google News

- Advertisement -

PM Modi in Bhopal : मंगलवार 27 जून को प्रधान मंत्री ने भोपाल पहुंचकर एक साथ पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। यह सभी वंदे भारत ट्रेनें भोपाल के रानी कमलावती रेलवे स्टेशन से चलेंगी। जिसके बाद कमला नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम ‘मेरा बूथ, सबसे मजूबत’ में प्रधानमंत्री मोदी ने शिरकत की। जहां उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा भाजपा को सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने में मध्य प्रदेश ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मोदी ने कहा कि इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से 10 लाख से भी ज्यादा कार्यकर्ता जुड़े हुए हैं और यह दुनिया के सभी कार्यकर्ता सम्मेलनों में सबसे बड़ा सम्मेलन है। केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर देशभर में जो कार्यक्रम किए जा रहे हैं और उनमें आप लोगों जो मेहनत कर रहे हैं उसकी सभी जानकारियां मुझ तक लगातार पहुंच रहीं हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा, मैं जब मैं जब अमेरिका और मिस्र में था तो उस समय में भी मुझे आपके द्वारा किए गए प्रयासों की जानकारी मिलती रहती थी। वहां से वापस लौटकर आप लोगों से मिलना मेरे लिए बेहद आनंददायक और सुखद है।

कार्यकर्ताओं का बताया जीत का मंत्र
इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं के सभी सवालों का जवाब भी दिया। एक कार्यकर्ता के सवाल का जवाब देते हुए मोदी ने कहा, कार्यकर्ता के अंदर बूथ स्तर पर सेवा भाव का होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए देशहित सर्वोपरि है, दल से बड़ा देश है और जो यह बात मानते हों ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं से बात करना मेरे लिए बेहद मंगल उत्सव है और उसके लिए मैं बहुत उत्सुक हूँ। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता दूसरी पार्टियों की तरह AC कमरों में बैठकर पार्टी चलाने और फतवे जारी करने वालों में से नहीं हैं। हमारी पार्टी के कार्यकर्ता मौसमके परवाह न करते हुए ही लोगों के बीच जाकर गांवों का दौरा करते हैं।

बूथ स्तर की जानकारी होना बड़ी ताकत
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जब कोई सफल नीति बनाते हैं तो समझ लेना कि उसमें बूथ स्तर की जानकारी की बहुत बड़ी ताकत है। ऐसीं बहुत सी चीजें होती हैं जिनमें जमीनी फीडबैक का होना बेहद जरूरी होता है। बूथ के हमारे साथी इसमें बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं।

हमारा रास्ता तुष्टीकरण का नहीं
कुछ लोग केवल अपने दल के बारे में ही सोचते हैं। तुष्टीकरण का रास्ता केवल कुछ देर के लिए ही ठीक होता है लेकिन देश के लिए बेहद खतरनाक होता है। कुछ लोग सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए छोटे छोटे गट खड़े कर लेते हैं लेकिन हम भाजपा वाले अलग हैं। हमारे लिए हमारे दल स बड़ा हमारा देश है। इसलिए हमने तय किया है कि हमें तुष्टीकरण जैसे रास्ते पर नहीं चलना है। हमें वोटबैंक वाले रास्ते पर नहीं चलना है। देश का भला करने का सही रास्ता संतुष्टीकरण है, न कि तुष्टीकरण। तुष्टीकरण की इस गंदी सोच ने कुछ राज्यों में आपस में खाई पैदा कर दी है। मोदी ने कहा, यूपी में धनुक, पासी जैसे कई वर्ग ऐसे हैं जो अभी भी विकास से दूर हैं। इसके अलावा बिहार में भी दलित-महादलित करके खाई पैदा करने के प्रयास किए गए हैं।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

विधायकों में एक ही परिवार के अंदर जब कईयों को पेंशन मिलती है, तो पत्रकारों में एक ही क्यों: एमडब्ल्युबी

चंडीगढ़।मीडिया वेल बींग एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी व महासचिव सुरेन्द्र मेहता ने कहा है कि -पत्रकारों को पैंशन के मामले में सरकार...

WPL Auction 2024: काश्वी गौतम और सदरलैंड पर जमकर बरसे पैसे…

गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) ने सबसे ज्यादा 10 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने सबसे कम तीन खिलाड़ियों पर दांव लगाया। तो चलिए विस्तार से जानते हैं, किन खिलाड़ियों की किस्मत चमकी..

Vivo का बड़ा धमाका, आ गई X सीरीज की लॉन्चिंग डेट; क्या मिलेंगे फीचर्स?

कंपनी की वेबसाइट पर Vivo X100 और X100 Pro के 14 दिसंबर को इंटरनेशनल लॉन्च की जानकारी दी गई है। उम्मीद है कि इन स्मार्टफोन्स को भारत में भी जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।

Recent Comments