Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaराहुल गांधी ने प्राण प्रतिष्ठा पर दिया बड़ा बयान, कहा- ''कोई राम...

राहुल गांधी ने प्राण प्रतिष्ठा पर दिया बड़ा बयान, कहा- ”कोई राम लहर नहीं…”

Google News
Google News

- Advertisement -

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 10वां दिन है। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने विपक्षी गठबंधन और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति का जिक्र किया।

राहुल गांधी ने कहा, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के पीछे न्याय का विचार है। जिसमें 5 स्तंभ हैं। 1. युवा न्याय 2. भागीदारी 3. महिला न्याय 4. किसान न्याय 5. श्रमिकों को न्याय। इन सभी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी एक महीने में आपके सामने एक कार्यक्रम पेश करेगी।

राम मंदिर पर क्या बोले राहुल गांधी?

रामलला प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा, यह एक राजनीतिक कार्यक्रम था। जब उनसे पूछा गया कि अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक समारोह के बारे में और देश में बनी लहर का मुकाबला वह कैसे करेंगे, तो गांधी ने कहा, “ऐसा कुछ नहीं है कि कोई लहर है। मैंने पहले भी कहा था कि यह भाजपा का राजनीतिक कार्यक्रम” था और नरेंद्र मोदी जी ने वहां एक समारोह और एक शो किया, यह अच्छा है।

सीट बंटवारे को लेकर चल रही है बात: राहुल गांधी

जब राहुल गांधी से पूछा गया कि यात्रा के बंगाल पहुंचने पर क्या ममता बनर्जी उनके साथ शामिल होंगी? इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, हमने उन्हें निमंत्रण भेजा है। उन्हें जरुर आना चाहिए। वह आएंगी तो हमें अच्छा लगेगा। वहीं विपक्षी गठबंधन और बंगाल में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि हम सीट शेयरिंग की बात कर रहे हैं। हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं।

विपक्षी गुट के बारे में क्या बोले कांग्रेस नेता?

इस दौरान विपक्षी गठबंधन I.N.D.IA को लेकर राहुल गांधी ने कहा, एक तरफ नरेंद्र मोदी-आरए हैं, दूसरी तरफ I.N.D.IA हैं। I.N.D.IA एक विचारधारा है, एक सोच है। आज I.N.D.IA के पास भारत के लगभग 60 प्रतिशत वोट हैं।

राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज होनी चाहिए: सीएम हिंमत    

बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर असम में जमकर हंगामा हो रहा है। दरअसल, हिमंत बिस्व सरमा सरकार ने इस यात्रा को गुवाहाटी की मुख्य सड़कों से गुजरने की इजाजत नहीं दी। राज्य सरकार के इस फैसले से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बैरिकेड तोड़ दिए। इस घटना के बाद सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने राज्य पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह को राहुल गांधी के खिलाफ भीड़ को बैरिकेड तोड़ने के लिए उकसाने का मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Rahul Gandhi: सुलतानपुर अदालत में पेश हुए राहुल, 12 को अगली सुनवाई

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी(Rahul Gandhi: ) मानहानि के एक मामले में शुक्रवार को सुलतानपुर की सांसद-विधायक (एमपी/एमएलए) अदालत में पेश हुए। कांग्रेस...

Haryana BJP: मोहनलाल बड़ौली ने कहा, हरियाणा में तीसरी बार भी बनेगी डबल इंजन की सरकार

भारतरीय जनता पार्टी (BJP) की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष एवं राई से विधायक मोहनलाल बड़ौली ने दावा(Haryana BJP: ) किया कि प्रदेश में तीसरी बार...

Uttrakhand rain: महाराष्ट्र और उत्तराखंड बारिश से बेहाल, रूद्रप्रयाग-मदमहेश्वर में पुल बहा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड (Uttrakhand rain) में रूदप्रयाग जिले में मदमहेश्वर पैदल रास्ते पर गोंडार में एक पुल बह गया। इससे वहां 25 से 30 पर्यटक फंस गए हैं।

Recent Comments