Friday, October 18, 2024
23.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTमिचेल स्टार्क ने बिखेरी मोईन अली की गिल्ली

मिचेल स्टार्क ने बिखेरी मोईन अली की गिल्ली

Google News
Google News

- Advertisement -

एशेज 2023 का तीसरा टेस्ट के चौथे दिन 9 जुलाई को खेल बहुत ही रोमांचक मोड़ पर खड़ा हुआ है। इंग्लैंड को अगर यह टेस्ट अपने नाम करना है तो उन्हें 251 रन का टारगेट चेज करना होगा। हालांकि मिचेल स्टार्क ने मैच के चौथे दिन सुबह आते ही पूरी इंग्लैंड टीम के दिल में खौफ पैदा कर दिया। उन्होंने मोईन अली को इस तरह से बोल्ड किया कि हर कोई देखता रह गया।


बेन डकेट के आउट होने के बाद इंग्लैंड ने मोईन अली को बैटिंग आॅर्डर में प्रमोट किया था। मोईन अली दूसरी पारी में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए थे। हालांकि वह ज्यादा देर टिक नहीं पाए। उनकी पारी की 15वीं गेंद पर मिचेल स्टार्क ने उन्हें शानदार अंदाज में बोल्ड कर दिया और वह महज पांच रन बनाकर आउट हो गए। इंग्लैंड की पारी का 14वां ओवर आॅस्ट्रेलिया की ओर से उनके सबसे अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क डाल रहे थे। स्टार्क के ओवर की पांचवीं गेंद पर मोईन अली स्ट्राइक पर थे। स्टार्क ने मोईन को गुड लेंथ पर एक तेज तर्रार गेंद डाली। गेंद इतनी तेज थी कि अली को भनक भी नहीं हुई कब गेंद पिच पर पड़ने के बाद उनके स्टंप्स तक पहुंच गई। मोईन अली ने गेंद की तरफ तिरछे बल्ले से अप्रोच किया, जिसके चलते गेंद उनके बल्ले और पैड के बीच में से सीधा स्टंप्स पर जाकर लगी। मोईन अली की स्टंप जड़ से निकल गई। कुछ इसी तरह से स्टार्क ने इससे ठीक पहले बेन डकेट को भी क्लीन बोल्ड कर चलता किया था।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Delhi Metro: इस रविवार सुबह सवा तीन बजे दौड़ेगी मेट्रो, DMRC ने किया टाइमिंग में बदलाव

दिल्ली हाफ मैराथन आयोजित होने के कारण रविवार को तड़के सवा तीन बजे से मेट्रो का परिचालन होगा। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (नई दिल्ली-टर्मिनल तीन)...

UGC NET Result 2024: जेआरएफ के लिए 4970, पीएचडी के लिए 112070 क्वालिफाइड

NTA UGC NET Result 2024 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जून सत्र के लिए यूजीसी नेट के परिणाम (UGC NET Result 2024) आज, 18...

INDvsNZ: दूसरे दिन गिरे 13 विकेट, कॉन्वे ने बल्लेबाजी में दिखाया दम

पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन, भारतीय टीम के लिए हालात काफी खराब रहे। शुरुआती दिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका और दिन पूरी तरह से धुल गया। दूसरे दिन खेल निर्धारित समय से 15 मिनट पहले शुरू हुआ और कुल 13 विकेट गिरे। भारतीय पारी: न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी और विलियम ओरुर्के ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह घरेलू मैदान पर भारत का टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। हेनरी ने पांच विकेट और ओरुर्के ने चार विकेट झटके। ऋषभ पंत ने भारतीय पारी में सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। न्यूजीलैंड की पारी: बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से डेवॉन कॉन्वे ने शानदार प्रदर्शन किया। स्टंप तक न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 180 रन बना लिए और 134 रनों की बढ़त हासिल कर ली। रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया। समीक्षा: भारतीय बल्लेबाजी बेहद खराब रही और पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद गेंदबाजी में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम और डेवॉन कॉन्वे ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। कॉन्वे का प्रदर्शन: डेवॉन कॉन्वे शतक से चूक गए और 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें बोल्ड किया। निष्कर्ष: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला ओवरकास्ट कंडीशन में गलत साबित हुआ। भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक का सबसे कम स्कोर दर्ज किया गया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

Recent Comments