Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTModi 3.0 Cabinet: 14 ऐसे चेहरे जिन्होंने 2014 से 2024 में लगाई...

Modi 3.0 Cabinet: 14 ऐसे चेहरे जिन्होंने 2014 से 2024 में लगाई हैट्रिक, तीसरी बार ली शपथ

Google News
Google News

- Advertisement -

Modi Cabinet list: देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) तीसरी बार शपथ ले चुके है लेकिन इस बार उनकी टीम में 71 मंत्रियों को शामिल किया गया है। मंत्रिमंडल में 33 नए चेहरे हैं। जिनमें सात महिला सांसदों को मंत्री बनाया गया है। इस सबके बीच खास बात यह है कि मोदी मंत्रिमंडल (Modi cabinet) में 14 चेहरे ऐसे हैं जो 2014 से अब तक तीन बार केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। आइए जानते है वो कौन है –

इस साल प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ही नहीं बल्कि उनके साथ 14 ऐसे चेहरों ने भी हैट्रिक लगाई है। जो लगातार तीन बार मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। इस लिस्ट में राजनाथ सिंह (Rajnath singh) और नितिन गडकरी (Nitin gadkari) समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं।


1 – राजनाथ सिंह: उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट से सांसद राजनाथ सिंह तीसरी बार केंद्र में मंत्री बने हैं। राजनाथ सिंह मोदी सरकार की पहली सरकार में गृह मंत्री और दूसरी पारी में रक्षा मंत्री का दायित्व संभाल चुके हैं। 13 साल की उम्र में संघ से जुड़ने वाले राजनाथ सिंह को 1972 में मिर्जापुर के शाखा कार्यवाह बने। इसके बाद 1974 में, उन्हें भारतीय जनता पार्टी के पूर्ववर्ती भारतीय जनसंघ की मिर्जापुर इकाई के लिए सचिव नियुक्त किया गया। 2014 से राजनाथ सिंह मोदी सरकार से जुड़े हुए है।

2 – नितिन गडकरी: नितिन गडकरी भाजपा के वरिष्‍ठ नेता मानें जाते है। वह नागपुर से सांसद हैं। गडकरी मोदी के पहले 2014 और दूसरे कार्यकाल 2019 में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इस बार गडकरी को लगातार तीसरी बार मंत्री बनाया गया है नितिन गडकरी महाराष्‍ट्र की नागपुर लोकसभा सीट से जीतकर संसद में पहुंचे हैं।

3 – राव इंद्रजीत सिंह: हरियाणा की गुड़गांव लोकसभा सीट से सांसद राव इंद्रजीत 2014 में भाजपा में शामिल हुए थे इस बार लोकसभा चुनाव में गुरुग्राम सीट से उनका मुकाबला कांग्रेस से राज बब्बर से था जिन्हें हराकर राव इंद्रजीत सिंह ने जीत हासिल की है। राव इंद्रजीत सिंह मोदी सरकार के दो मंत्रालयों में राज्य मंत्री (MoS) रह चुके हैं और UPA सरकार में रक्षा और विदेश मामलों के MoS थे. इस बार उन्होंने एक बार फिर शपथ ली है तीनों बार उन्हें राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी मिली है।

4 – किरेन रिजिजू: अरुणाचल पश्चिम से सांसद किरेन रिजिजू का नाम भी हैट्रिक लगाने वाले मंत्रियों में शामिल है। 2014 में रिजिजू को केन्‍द्रीय गृह राज्‍य मंत्री और 2019 में कानून, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। अब तीसरी बार पूर्व केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को कैबिनेट मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

5 – निर्मला सीतारमण: देश की राजनीती में नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व करने वाली निर्मला सीतारमण भी हैट्रिक लगाने वाले मंत्रियों की लिस्ट में शामिल है। राज्यसभा सांसद निर्मला सीतारमण लगातार तीन बार से केंद्र में मंत्री हैं। 2014 में वह वित्त राज्य मंत्री बनी, 2019 में वित्त मत्रांलय और कॉर्पोरेट मामलों की कैबिनेट मंत्री बनीं।

6 – गजेंद्र सिंह शेखावत: मोदी के पहले कार्यकाल में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री बनाए गए गजेंद्र सिंह शेखावत भी लगातार तीन बार केंद्रीय मंत्री की शपथ ले चुके हैं। 2019 में उन्हें जलशक्ति मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली थी। इस बार भी उन्होंने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है।

7 – अनुप्रिया पटेल: NDA का सहयोगी दल अपना दल (सोनेलाल) की नेता अनुप्रिया पटेल भी हैट्रिक लगा चुकी हैं। इस बार भी उन्हें राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। अनुप्रिया उत्तर प्रदेश की मीरजापुर सीट से सांसद हैं।

8 – मनसुख मांडविया: इस लिस्ट में अन्य नामों के साथ डॉ. मनसुख मंडाविया का भी नाम भी शामिल है। पहली बार उन्हें रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया था। इसके बाद 2019 में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बने और अब तीसरी बार मोदी कैबिनेट में शपथ ले चुके है।

इन सबके अलावा श्रीपाद यसो नाइक, ओडिशा की संबलपुर सीट से सांसद धर्मेंद्र प्रधान, राज्यसभा सांसद हरदीप सिंह पुरी,अर्जुन राम मेघवाल और सर्बानंद सोनोवाल भी लगातार तीसरी बार मोदी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में शपथ ले चुके है।

लेटेस्ट खबरों के लिए क्लिक करें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments