Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeEDITORIAL News in Hindiनदी से अब्राहम लिंकन ने निकाला डॉगी

नदी से अब्राहम लिंकन ने निकाला डॉगी

Google News
Google News

- Advertisement -

अब्राहम लिंकन अमेरिका के सोलहवें राष्ट्रपति थे। उन्होंने अमेरिका में दास प्रथा को खत्म करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब्राहम लिंकन क जन्म 12 जनवरी 1809 को थॉमस लिंक और नैंसी हैक्स लिंकन के घर में हुआ था। कहा तो यह भी जाता है कि थॉमस लिंकन के पूर्वज अंग्रेज थे और ब्रिटेन से आकर अमेरिका में बसे थे। कई बार विस्थापित होने की वजह से लिंकन परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

एक बार की बात है, जब थामस लिंकन का परिवार इंडियाना से विस्थापित होकर इलिनॉय जा रहा था। उनके साथ घर-गृहस्थी का सारा सामान था। उसके साथ एक कुत्ते का बच्चा भी था। कुत्ते का बच्चा पूरे परिवार के साथ सफर कर रहा था। परिवार के बच्चे उस डॉगी को बहुत प्यार करते थे। कई दिनों की यात्रा के बाद जब वे एक जगह पहुंचे तो रास्ते में बर्फीली नदी मिली। उन दिनों पूरे अमेरिका में विकट ठंड पड़ रही थी।

लिंकन परिवार जिस रास्ते से होकर इलिनॉय जा रहा था, उस रास्ते पर चारों ओर बर्फ ही बर्फ था। बर्फीली हवाओं के बीच यात्रा करने में बहुत कठिनाई हो रही थी। लेकिन यात्रा करने की मजबूरी के चलते कदम आगे बढ़े जा रहे थे। नदी पार करने के बाद उन्हें कूं..कूं..की आवाज सुनाई दी। सबने देखा कि वह डॉगी नदी पार करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कर नहीं पा रहा था। सबने उस डॉगी को छोड़कर आगे बढ़ने का फैसला लिया, लेकिन अब्राहम लिंकन ने तत्काल उस बर्फीली नदी में उतर गए और काफी दिक्कत के बाद उस डॉगी तक पहुंचे और गोद में उठाकर नदी के बाहर आए। वह डॉगी उतारने पर उनके पैरों से लिपट गया। गरीबों, असहायों और पशु-पक्षियों के प्रति अब्राहम लिंकन जीवन भर दयावान रहे।

-अशोक मिश्र

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

सुरक्षित स्कूल वाहन नीति लाने जा रही सरकार, स्कूलों पर कसेगा शिकंजा

बच्चा घर से सुरक्षित स्कूल जाए और स्कूल से घर आए, यह स्कूल प्रबंधन और बस चालक की जिम्मेदारी है। स्कूल...

संत ने शिष्य को क्रोध न करना सिखाया

क्रोध पर यदि काबू न पाया जाए, कई बार बहुत बड़ी हानि होती है। क्रोधी व्यक्ति से कोई प्रेम नहीं करता है, लोग उससे...

Ajay Chautala: अजय चौटाला की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला(Ajay Chautala: ) शुक्रवार को बाल-बाल बचे। दरअसल, जींद जिले के नरवाना क्षेत्र में अचानक सड़क...

Recent Comments