Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeEDITORIAL News in Hindiसंत दादू दयाल से प्रभावित हुआ अकबर

संत दादू दयाल से प्रभावित हुआ अकबर

Google News
Google News

- Advertisement -

संत दादू दयाल का जन्म गुजरात के अहमदाबाद में सन 1544 को हुआ था। संत दादू दयाल बचपन से ही काफी दयालु किस्म के थे। यही वजह है कि उनके नाम के साथ दयाल जुड़ गया। इन पर कबीरदास का बहुत प्रभाव था। यही वजह है कि इनकी रचनाओं में किसी न किसी रूप में कबीरदास जरूर मौजूद हैं। इन्हें हिंदी, गुजराती और राजस्थानी सहित कई भाषाओं का अच्छा ज्ञान था। संत दादू के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, बारह साल की उम्र में ही उन्होंने संन्यास धारण कर लिया था। इसके बाद उन्होंने करीब छह साल तक भ्रमण किया।

वे गुजरात, राजस्थान जैसे कई प्रदेशों में भ्रमण करते हुए फतेहपुर सीकरी पहुंचे थे, जहां 40 दिन तक सम्राट अकबर ने सत्संग में उनका उपदेश सुना था। कहते हैं कि दादू के सत्संग के कारण ही अकबर ने अपने राज्य में गौहत्या बंद करवा दी थी। एक बार की बात है। एक सेनापति संत दादू दयाल से मिलने जा रहा था। जब वह उनके ठहरने के स्थान से कुछ दूर रह गया, तो उसने सड़क के किनारे एक बुजुर्ग को रास्ते के कांटे हटाते देखा। उसने दादू दयाल के बारे में पूछा, तो उस बुजुर्ग ने उनकी ओर देखा भी नहीं और उनकी बात का जवाब नहीं दिया।

यह भी पढ़ें : कबीरदास ने सिखाया सरलता का पाठ

उस सेनापति को क्रोध आ गया, उसने एक कोड़ा लगाते हुए फिर वही सवाल दोहराया। इस बार वह चुप रहे। क्रोध में तमतमाते हुए उस सेनापति ने दो कोड़े और लगाए। इसके बाद वह आगे बढ़ गया। कुछ और दूर जाने पर कुछ लोग मिले तो उसने दादू के बारे में पूछा। लोगों ने बताया कि जिधर से तुम आए हो, उधर ही तो दादू रास्ते में बिछे कांटों को हटा रहे हैं। यह सुनकर वह रोता हुआ दादू के पास आया और माफी मांगने लगा। दादू ने हंसते हुए कहा कि जब तुममें अहंकार था, तब तुम्हें गुरु नहीं मिले। अब जब तुम्हारा मन निर्मल है तुम्हें गुरु मिल गए।

Ashok Mishra

-अशोक मिश्र

लेटेस्ट खबरों के लिए क्लिक करें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Train Accident: आज दो राज्यों में ट्रेन हादसा, पढ़िए

Train Accident: छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई ट्रेन छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक यात्री ट्रेन (Train Accident: ) शुक्रवार तड़के पटरी पर गिरे पेड़...

AAP Haryana: हरियाणा में सुनीता केजरीवाल करेंगी चुनाव प्रचार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल(AAP Haryana: ) दो दिवसीय हरियाणा दौरे के दौरान अंबाला, भिवानी और रोहतक में आम आदमी...

Kargil Vijay Diwas: पलवल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन, विधायक दीपक मंगला रहे मौजूद

कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में बंधन बैंक शाखा पलवल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक दीपक मंगला...

Recent Comments