Sunday, October 27, 2024
32.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTAmarnath Yatra 2024: जम्मू से 5,800 तीर्थयात्री अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना

Amarnath Yatra 2024: जम्मू से 5,800 तीर्थयात्री अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना

Google News
Google News

- Advertisement -

अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2024) के लिए 5,800 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक और जत्था शनिवार सुबह जम्मू के दो आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के बीच तड़के 2:50 और 3:50 बजे 245 वाहनों के दो अलग-अलग काफिलों में 1,118 महिलाओं और 18 बच्चों समेत कुल 5,876 तीर्थयात्रियों का नौवां जत्था भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि 3,759 तीर्थयात्रियों (Amarnath Yatra 2024) का एक जत्था 134 वाहनों के काफिले में पहलगाम के लिए रवाना हुआ, जबकि 111 वाहनों पर सवार 2,117 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था बालटाल के लिए रवाना हुआ। अमरनाथ यात्रा 52 दिन की है। यह अनंतनाग जिले के पहलगाम और गंदेरबल जिले के बालटाल से 29 जून को शुरू हुई। इस साल यह यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या डेढ़ लाख से अधिक हो गई है।

Amarnath Yatra 2024: अब तक कितने यात्री कर चुके हैं दर्शन?

गौरतलब है कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 28 जून को यात्रा के लिए हरी झंडी दिखाई थी जिसके बाद से अब तक कुल 37,522 तीर्थयात्री यात्रा के लिए जम्मू आधार शिविर से रवाना हो चुके हैं। यह 52 दिवसीय तीर्थयात्रा 29 जून को शुरू हुई और 19 अगस्त को समाप्त होगी। पिछले साल साढ़े चार लाख लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए थे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

US Election: डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस पर इस्राइल-ईरान संघर्ष के बीच साधा निशाना

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवारों का प्रचार अब अपने अंतिम चरण में है। जहां एक ओर कमला हैरिस को लियोनार्डो डिकैप्रियो, एमिनेम...

दिल्ली में प्रदूषण का कहर: आनंद विहार में AQI 405, खराब हवा में सांस लेने को मजबूर लोग

दिल्ली में इन दिनों प्रदूषण का खतरा गंभीर रूप ले चुका है, जिससे लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। आनंद विहार इलाके...

Maharashtra: मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर मची भगदड़, कई घायल

मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर टर्मिनस नौ के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर भारी भीड़ के कारण भगदड़ मचने की खबर है। घटना देर...

Recent Comments