Tuesday, February 4, 2025
18.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaBihar Top News : महात्मा गांधी केंद्रीय विवि के पहले दीक्षांत समारोह...

Bihar Top News : महात्मा गांधी केंद्रीय विवि के पहले दीक्षांत समारोह में पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Google News
Google News

- Advertisement -

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को बिहार पहुंचीं। वह पूर्वी चंपारण स्थित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। जिला मुख्यालय मोतिहारी में आयोजित समारोह में राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक, शाम में राष्ट्रपति का पटना एम्स (AIIMS) के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी।

पहली बार बिहार आई हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

पिछले साल शीर्ष संवैधानिक पद के लिए चुने जाने के बाद मुर्मू पहली बार बुधवार को तीन दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचीं। राष्ट्रपति का बिहार दौरा शुक्रवार को गया जिले में स्थित दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेने के साथ समाप्त होगा। मुर्मू के दौरे के मद्देनजर राज्य भर में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

प्रोटोकॉल तोड़ लोगों से मिलीं राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिहार के दौरे पर हैं। राष्ट्रपति मुर्मू बुधवार को पटना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेकने पहुंची थीं। वहां से लौटते वक्त महामहिम ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए लोगों से मुलाकात की। राष्ट्रपति अशोक राज पथ-भगत सिंह चौक के पास अचानक अपनी कार से उतरकर लोगों से मिलने लगीं। उन्होंने आम लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। राष्ट्रपति के यूं लोगों से मिलने से सुरक्षा में लगे अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए।

कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकेंगे डीन प्रसून दत्त!

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (एमजीसीयू) के डीन डॉ. प्रसून दत्त सिंह के खिलाफ झारखंड में दर्ज एफआईआर होने के कारण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के समारोह में भाग लेने से रोक दिया गया है। एमजीसीयू के उच्च पदस्थ आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिले निर्देश के बाद इस संबंध में निर्णय लिया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक अधिकारी ने बता कि हमें प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। इसलिए डीन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में होने वाले दीक्षांत समारोह में भाग लेने से रोक दिया गया है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

औषधियों की खोज में लगे रहते थे चरक

बोधिवृक्षअशोक मिश्र भारतीय आयुर्वेद में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले राजवैद्य चरक पंजाब के कपिल स्थल नामक गांव में पैदा हुए थे। ऐसा माना जाता है।...

Recent Comments