Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTDhanteras 2023 : धनतेरस पर खरीदें यह चीजें, साल भर रहेगी माँ...

Dhanteras 2023 : धनतेरस पर खरीदें यह चीजें, साल भर रहेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Google News
Google News

- Advertisement -

धनतेरस वाले दिन कुछ न कुछ नया जरूर ख़रीदा जाता है ऐसा करने से घर मे सुख- समृद्धि का वास होता है। इस बार की धनतेरस पर आप क्या खरीदें चलिए जान लेते है –

दिवाली से पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है धनतेरस को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस साल धनतेरस 10 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन कुछ चीजों को खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है लोग अपने घरों मे नया सामान खरीद कर ले जाते है। इस दिन की गई पूजा घर में सुख-समृद्धि को बढ़ावा देती है।

धनतेरस के अर्थ को अगर समझे तो ‘धन’ का अर्थ धन है और ‘तेरस’ का अर्थ तेरहवें दिन से लिया जाता है। इस दिन से पांच दिवसीय दिवाली के उत्सव की शुरुआत होती है। धनतेरस को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है।

क्यों खरीदते है नया सामान


धनतेरस के दिन को बेहद शुभ माना जाता है मान्यताओं के अनुसार बताया जाता है कि अगर इस दिन आप कोई भी नई चीज खरीदते है तो उसमें तेरह (13) गुना ज्यादा वृद्धि होती है। इससे घर में सुख-समृद्धि और धन से संबंधित सौभाग्य में वृद्धि होती है।


1 – बर्तन

धनतेरस वाले दिन ज्यादातर लोग बर्तनों को खरीदना पसंद करते है। इस दिन नया बर्तन खरीदने से आपके जीवन में सफलता के रास्ते खुलते है। लोग अपनी पसंद के हिसाब से इस दिन पीतल, चांदी, तांबा और स्टील के बर्तन खरीदते है। लेकिन ध्यान रखें कि पूजा के दौरान बर्तन को खाली न रखें।

2 – सोना

धनतेरस पर गहना खरीदना भी शुभ माना जाता है। इस दिन नया गहना खरीदकर घर ले जाने से भाग्य का उदय होता है। सोना आर्थिक समृद्धि को दर्शाता है। आप इस दिन सोने-चांदी के सिक्के भी खरीद सकते है।

3 – झाड़ू

इस दिन झाड़ू खरीदना भी बेहद अच्छा माना जाता है नया झाड़ू खरीदने से घर में मौजूद द्ररिदता और आर्थिक तंगी दूर होती है। धनतेरस पर झाड़ू की पूजा जरूर करनी चाहिए।

4 – तुलसी का पौधा

आप धनतेरस पर तुलसी का पौधा भी खरीद सकते है। इससे परिवार के लोगों का स्वस्थ अच्छा बना रहता है साथ ही घर में समृद्धि के रास्ते भी खुलते है।

5 – इलेक्ट्रॉनिक सामान

इस बार की धनतेरस पर आप फ़ोन, टेलीविज़न, फ्रिज, वाशिंग मशीन जैसा इलेक्ट्रॉनिक सामान भी खरीद सकते है। इन दिनों सेल भी लगती है इसलिए आप सस्ता और अच्छा सामान घर ले जा सकते है।







- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments