Tuesday, February 4, 2025
15.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeELECTIONCongress-Haryana:  खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी होंगे कांग्रेस के स्टार प्रचारक

Congress-Haryana:  खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी होंगे कांग्रेस के स्टार प्रचारक

Google News
Google News

- Advertisement -

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस(Congress-Haryana:  ) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है, जिसमें पार्टी के प्रमुख नेता शामिल हैं। इस सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रमुख नाम हैं।

Congress-Haryana:  कुमारी सैलजा भी करेंगी प्रचार

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला और कुमारी सैलजा को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। साथ ही पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के नाम भी इस सूची में शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पार्टी के हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया, पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख उदय भान, वरिष्ठ नेता अजय माकन, बीरेंद्र सिंह, आनंद शर्मा और सचिन पायलट भी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। स्टार प्रचारकों की सूची में अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, चरणजीत सिंह चन्नी और कई अन्य नेता भी शामिल हैं।

इस बार कांग्रेस ने नहीं दी है सांसदों को चुनाव लड़ने की अनुमति

उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया के दौरान ही कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने स्पष्ट कर दिया था कि किसी भी सांसद को विधानसभा चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पार्टी ने 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा चुनाव में कुल 89 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं और एक सीट गठबंधन के तहत मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को दी है। कांग्रेस द्वारा घोषित 89 उम्मीदवारों में किसी भी वर्तमान सांसद का नाम नहीं है, जबकि राज्य से ताल्लुक रखने वाले पार्टी के कुछ सांसद मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में देखे जाते हैं। इनमें कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और दीपेंद्र सिंह हुड्डा प्रमुख नाम हैं। सिरसा से लोकसभा सदस्य सैलजा ने विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी और कहा था कि वह हरियाणा में काम करने की इच्छुक हैं। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच अक्टूबर को एक चरण में मतदान होगा और मतगणना आठ अक्टूबर को होगी।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

क्या व्यावहारिक हैं इतने बड़े आयोजन?

जगदीप सिंह मोरमहाकुंभ 2025 वर्तमान कालखंड का ध्रुव तारा बना हुआ है। धरती के एक छोटे से भूखंड पर एक समय में इतने मनुष्यों...

पलवल में पुलिस मुठभेड़: 2 इनामी बदमाश मारे गए, 3 पुलिसकर्मी घायल

पलवल में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश मारे गए। दोनों बदमाशों पर पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम...

मां सरस्वती का ध्यान कर कल्पवासियों ने पवित्र त्रिवेणी में किया बसंत पंचमी का अमृत स्नान

*बसंत पंचमी पर्व पर प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में स्नान का है विशेष महत्व* *पौराणिक मान्यता है कि प्रयागराज की पवित्र त्रिवेणी में...

Recent Comments