Monday, February 3, 2025
16.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTCOP29 India:आखिर भारत ने 300 अरब अमेरिकी डॉलर के नए जलवायु वित्त...

COP29 India:आखिर भारत ने 300 अरब अमेरिकी डॉलर के नए जलवायु वित्त समझौते को क्यों खारिज किया!

Google News
Google News

- Advertisement -

भारत ने संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन(COP29 India:) में ‘ग्लोबल साउथ’ के लिए प्रस्तावित 300 अरब अमेरिकी डॉलर के नए जलवायु वित्त पैकेज को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह बहुत कम है और बहुत देर से दिया गया है। ‘ग्लोबल साउथ’ का संदर्भ दुनिया के कमजोर या विकासशील देशों के लिए दिया जाता है। अजरबैजान में हुई संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता में राष्ट्रों ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए ‘ग्लोबल साउथ’ के लिए 300 अरब अमेरिकी डॉलर के वित्त समझौते पर सहमति व्यक्त की।

भारत की(COP29 India:) ओर से आर्थिक मामलों के विभाग की सलाहकार चांदनी रैना ने बयान देते हुए कहा कि उन्हें समझौते को अपनाने से पहले अपनी बात रखने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा, “300 अरब अमेरिकी डॉलर विकासशील देशों की जरूरतों और प्राथमिकताओं के अनुरूप नहीं है। यह सीबीडीआर (साझा लेकिन अलग-अलग जिम्मेदारी) और समानता के सिद्धांत के साथ अनुरूप नहीं है।”

भारतीय वार्ताकार ने कहा, “हम इस प्रक्रिया से बहुत नाखुश और निराश हैं और इस एजेंडे को अपनाए जाने पर आपत्ति जताते हैं।”नाइजीरिया ने भारत का समर्थन करते हुए कहा कि 300 अरब अमेरिकी डॉलर का जलवायु वित्त पैकेज एक “मजाक” है। मलावी और बोलीविया ने भी भारत को समर्थन दिया।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

देसी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित अपराध शाखा AVTS  की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते...

पलवल में पुलिस मुठभेड़: 2 इनामी बदमाश मारे गए, 3 पुलिसकर्मी घायल

पलवल में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश मारे गए। दोनों बदमाशों पर पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम...

प्राणवायु देवता योजना के तहत पेंशन पा रहे देव वृक्षों के दर्शन

प्राणवायु देवता योजना के तहत पेंशन पा रहे देव वृक्षों के दर्शन और उनके स्वस्थ लंबे जीवन के लिए भगवान महादेव से प्रार्थना की...

Recent Comments