अरविंद केजरीवाल आज सीएम पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। शाम 4.30 बजे वह एलजी से मुलाकात करके उन्हें इस्तीफा देंगे। इससे पहले विधायक दल की बैठक में दिल्ली के नए मुख्यमंत्री को चुन लिया गया है। अरविंद केजरीवाल की जगह दिल्ली सरकार का कार्यभार आतिशी संभालेंगी। खुद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद के लिए आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा था।
सभी विधायकों ने खड़े होकर इस प्रस्ताव को स्वीकार किया। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में आतिशी पहली बार विधायक चुनी गईं और 2023 में पहली बार केजरीवाल सरकार में मंत्री बनी जिसके बाद अब सालभर बाद ही 2024 में वो दिल्ली की मुख्यमंत्री बन गई है।
New CM in Delhi: दिल्ली के नए सीएम पद से उठा पर्दा, विधायक दल की बैठक में आतिशी को चुना
- Advertisement -
- Advertisement -
RELATED ARTICLES