Tuesday, February 4, 2025
25.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeDelhiDelhi weather:राष्ट्रीय राजधानी में सुबह की बारिश,न्यूनतम तापमान में वृद्धि

Delhi weather:राष्ट्रीय राजधानी में सुबह की बारिश,न्यूनतम तापमान में वृद्धि

Google News
Google News

- Advertisement -

राष्ट्रीय (Delhi weather:)राजधानी के कुछ हिस्सों में शुक्रवार की सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग ने दिन में और अधिक बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के संपर्क के कारण दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) सहित उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में हल्की से मध्यम बारिश और बादलों की गरज के साथ हल्की बारिश जारी है।

सफदरजंग (Delhi weather:)स्थित वेधशाला, जो राष्ट्रीय राजधानी का प्राथमिक मौसम केंद्र है, ने रात ढाई बजे से सुबह साढ़े पांच बजे के बीच 1.8 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की और इसके बाद से सुबह साढ़े आठ बजे तक 7.3 मिमी बारिश दर्ज की। पालम मौसम केंद्र में 11.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि लोधी रोड में 6.8 मिमी और पूसा में 5.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।

राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता 372 के साथ ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। बृहस्पतिवार शाम चार बजे 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 345 दर्ज किया गया। एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

औषधियों की खोज में लगे रहते थे चरक

बोधिवृक्षअशोक मिश्र भारतीय आयुर्वेद में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले राजवैद्य चरक पंजाब के कपिल स्थल नामक गांव में पैदा हुए थे। ऐसा माना जाता है।...

Recent Comments