Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTExit Polls : राजस्थान और मध्य प्रदेश में कांटे की टक्कर, छत्तीसगढ़...

Exit Polls : राजस्थान और मध्य प्रदेश में कांटे की टक्कर, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस

Google News
Google News

- Advertisement -

Exit Polls :पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आ चुके हैं। अब तक के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा में जबरदस्त टक्कर है। ज्यादातर पोल में कांग्रेस ज्यादा सीटों पर लीड कर रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनती दिख रही है। तेलंगाना में भी कांग्रेस को लाभ हुआ है। वहीं, राजस्थान में कांटे की टक्कर है। बता दें कि सभी राज्यों में 7 से 30 नवंबर के बीच मतदान हुआ था। इनके नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

Exit polls Rajasthan: क्या राजस्थान में बदलेगा रिवाज?

दो एग्जित पोल को छोड़ दें, तो राजस्थान में भाजपा को बढ़त है। यानी, प्रदेश में रिवाज कायम रहता दिख रहा है। इंडिया टुडे और आज तक के पोल में कांग्रेस को बढ़त है। वहीं, अन्य एग्जिट पोल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की चिंताएं बढ़ा सकते हैं।

  • जी न्यूज-जन की बात सर्वे में राजस्थान में कांग्रेस को 62-85 और भाजपा को 100-122 सीटें मिलती दिख रही हैं।
  • टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रेट ने भाजपा-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला दिखाया है। उसने कांग्रेस को 90-100 और भाजपा को 100-110 सीटें दी हैं।
  • टाइम्स नाउ- ETG रिसर्च के मुताबिक भाजपा को 108-128 और कांग्रेस को 56-72 सीटें मिल सकती हैं।
  • भास्कर एग्जिट पोल में भाजपा को 98-105 और कांग्रेस को 85-95 सीटें मिलती दिख रही हैं।
  • इंडिया टुडे और एक्सिस माई इंडिया ने बीजेपी को 80-100 और कांग्रेस को 86-106 सीटें दी हैं।
  • बता दें कि राजस्थान में बहुमत का आंकड़ा 100 सीटें है।

Exit polls Madhya Pradesh: MP में किसका पलड़ा भारी?

  • मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल में कांग्रेस का पलड़ा भारी दिख रहा है। हालांकि, ज्यादातर पोल्स में कांटे की टक्कर दिख रही है।
  • इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने यहां बीजेपी को 140-162 और कांग्रेस को 68-90 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।
  • टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रेट के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 111-121 सीटें मिलती दिख रही हैं। भाजपा को 106-116 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। 0-6 सीटें अन्य पार्टियों को मिल सकती हैं।
  • टाइम्स नाउ- ETG रिसर्च ने भाजपा को 105-117 और कांग्रेस को 113-137 सीटें दी हैं।
  • जी न्यूज-जन की बात के सर्वे में भाजपा को 100-123 और कांग्रेस को 102-125 सीटें मिलने का अनुमान है।
  • रिपब्लिक टीवी-मेट्रिज के सर्वे में भाजपा को 118-130 और कांग्रेस को 97-107 सीटें मिलने का अनुमान है।
  • प्रदेश में बहुमत के लिए 116 सीटें चाहिए।

Exit polls Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार?

  • छत्तीसगढ़ में इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने कांग्रेस को को 40-50 और भाजपा को 36-46 सीटें दी हैं। अन्य को 1-6 सीट मिल सकती है।
  • जी न्यूज-जन की बात के पोल्स में कांग्रेस को 42-53 और भाजपा को 34-45 सीटें मिलने का अनुमान है।
  • टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रेट के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 40-50 और बीजेपी को 35-45 सीटें मिलने की उम्मीद है।
  • ABP न्यूज-C वोटर के सर्वे में कांग्रेस को 41-53 और भाजपा को 36-48 सीटें मिलती दिख रही हैं।
  • प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 46 सीटें चाहिए।

Exit polls Telangana: तेलंगाना का क्या है हाल?

  • तेलंगाना में कांग्रेस लीड करती दिख रही है। हालांकि, बीआरएस और कांग्रेस में कांटे की टक्कर है।
  • टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रेट में कांग्रेस को 49-59, BRS को 48-58 और भाजपा को 5-10 सीटें मिल सकती हैं।
  • जी न्यूज-जन की बात ने तेलंगाना में कांग्रेस को 48-64, भाजपा को 7-13 और भारत राष्ट्र समिति (BRS) को 40-55 सीटें मिलने की संभावना जताई है।
  • इंडिया टीवी-CNX के सर्वे में कांग्रेस को 63-73, BRS को 31-47 और भाजपा को 2-4 सीटें मिलने का अनुमान है।
  • न्यूज 24 – टूडे चानक्य के मुताबिक बीआरएस को 24-42, कांग्रेस को 62-80 और बीजेपी को 7-13 सीटें मिलने के अनुमान हैं
  • सभी सर्वे में AIMIM को 4-7 सीटें मिलने का अनुमान है।
  • प्रदेश में बहुमत के लिए 60 सीटों की जरूरत है।

Exit polls Mizoram: मिजोरम में कौन पार्टी कर रही लीड?

मिजोरम में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा। यानी हंग असेंबली के आसार बन रहे हैं।

  • टाइम्स नाउ- ETG रिसर्च ने MNF को 14-18, ZPM को 10-14, कांग्रेस को 9-13 और बीजेपी को 0-2 सीटें मिलने की संभावना जताई है।
  • इंडिया टीवी-CNX ने मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) को 14-18, जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) को 12-16, कांग्रेस को 8-10 और भाजपा को 0-2 सीटें मिलने की संभावना जताई है।
  • जी न्यूज-जन की बात के सर्वे में MNF को 10-14, ZPM को 15-25, कांग्रेस को 5-9 और भाजपा को 0-2 सीटें मिलने की संभावना जताई है।
  • मिजोरम में सरकार बनाने के लिए 21 सीट चाहिए।

तीन को काउंटिंग

बता दें कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, मिजोरम में विधानसभा चुनाव एक चरण, जबकि छत्तीसगढ़ में 2 चरण में हुए थे। सबसे पहले 7 नवंबर को मिजोरम की सभी और छत्तीसगढ़ की 20 सीटों पर मतदान हुआ था। इसके बाद 17 नवंबर को मध्य प्रदेश की सभी और छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर वोटिंग हुई। राजस्थान की 199 सीटों पर 25 नवंबर और तेलंगाना की सभी 199 सीटों पर 30 नवंबर को मतदान हुआ था। तीन दिसंबर को सभी प्रदेशों की काउंटिंग होगी।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments