Wednesday, July 3, 2024
31.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeEDITORIAL News in Hindiअमेरिका में गांधी के सविनय अवज्ञा की धूम

अमेरिका में गांधी के सविनय अवज्ञा की धूम

Google News
Google News

- Advertisement -

महात्मा गांधी ने भारत को आजाद कराने के लिए सविनय अवज्ञा आंदोलन की नींव रखी थी। दुनिया के लिए यह विचार एकदम अनोखा था। अंग्रेज जहां भी अत्याचार करते कांग्रेसी कार्यकर्ता विनयपूर्वक उसका विरोध करते थे। गांधी का सविनय अवज्ञा आंदोलन की धमक अमेरिका तक पहुंच चुकी थी। अमेरिका में एक आदमी था जेम्स लासन। अमेरिकी सरकार ने उन्हें कोरिया युद्ध में भाग लेने को कहा, तो उसने इनकार कर दिया।

अमेरिकी सरकार ने उसे जेल में डाल दिया। चौदह महीने बाद जब वह जेल से छूटे तो उन्होंने नागपुर आकर महात्मा गांधी की सविनय अवज्ञा आंदोलन के बारे में जानकारी हासिल की। फिर वह अमेरिका लौट गए। सन 1960 में अमेरिका के नसविले शहर में एक परंपरा बहुत पहले से चली आ रही थी। होटलों, रेस्तराओं में गोरे और काले ईसाइयों के बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था होती थी। जेम्स लासन को यह व्यवस्था बहुत अनैतिक और काले लोगों का अपमान प्रतीत होती थी। उन्होंने इसका विरोध करने के लिए कुछ युवाओं को प्रशिक्षित किया।

उन्होंने उन युवाओं से कहा कि आपको होटलों और रेस्तराओं में जाकर गोरे लोगों की जगह पर बैठना है। यदि पुलिस या गोरे आपको हटने को कहें तो हटना नहीं है। यदि वह मारे-पीटें और जेल ले जाएं, तो भी विनम्र ही रहना है। बस, क्या था पूरे नसविले शहर में युवाओं ने गोरों के लिए तय जगहों पर बैठना शुरू किया। पुलिस आती उन्हें गिरफ्तार करके ले जाती, लेकिन वे विरोध नहीं करते थे। उनकी जगह दूसरा जत्था आकर बैठ जाता। धीरे-धीरे अखबारों में खबरें आने लगीं। लोगों में चर्चा शुरू हुई। नतीजा यह हुआ कि नसविले शहर के मेयर को यह प्रथा बंद करने का आदेश देना पड़ा।

-अशोक मिश्र

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Bhole Baba: जानें कैसे पुलिस की नौकरी छोड़ ‘भोले बाबा’ बने कासगंज के सूरजपाल

सत्संग बाबा नारायण हरि उर्फ साकार विश्व हरि ‘भोले बाबा’ की थी। इस घटना में कई लोग घायल भी हो गए हैं। तो चलिए आज आपको सूरजपाल से 'भोले बाबा' बनने की पूरी कहानी बताते हैं

Hathras Accident: पहले भी भगदड़ में जा चुकी हैं कई जानें

एनसीआरबी रिपोर्ट की माने तो 2001 से लेकर 2015 के बीच सामूहिक समारोहों में भगदड़ में करीब तीन हजार लोगों की जान गई है। रिपोर्ट के अनुसार इस अवधि के दौरान भगदड़ की 3500 से अधिक घटनाएं हुईं।

Wimbledon 2024: वोंद्रोसोवा के नाम दर्ज हुआ यह अनचाहा रिकॉर्ड, पहले दौर में हुई बाहर

वोंद्रोसोवा पिछले साल घास के कोर्ट पर होने वाले इस ग्रैंडस्लैम (Wimbledon 2024) को जीतने वाली पहली गैर वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी बनीं थीं।

Recent Comments