उत्तरी(Haryana Weather:) हवाओं के प्रभाव से प्रदेश के रात के तापमान में गिरावट जारी है। शुक्रवार को हिसार में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, शनिवार को कुछ क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विशेषज्ञों ने बताया कि 4 दिसंबर को सक्रिय हुए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद से हवाओं की दिशा उत्तरी हो गई है, जिसके कारण तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। शुक्रवार को भी तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहा, जिससे प्रदेश के न्यूनतम औसत तापमान में 0.6 डिग्री की कमी आई। 7 दिसंबर को भी तापमान में गिरावट जारी रहने की संभावना है।
हालांकि, 8 दिसंबर को(Haryana Weather:) दोपहर बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे मध्य पंजाब में एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 10 दिसंबर को यह विक्षोभ प्रदेश से आगे बढ़ जाएगा और इसके बाद 14 दिसंबर तक तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है। वातावरण में नमी बढ़ने से कोहरे की स्थिति भी बन सकती है, साथ ही पाला जमने की संभावना भी रहेगी।