Sunday, February 23, 2025
25.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAहरियाणा में बीजेपी को झटका, चार निर्दलीय विधायक कांग्रेस को देंगे समर्थन

हरियाणा में बीजेपी को झटका, चार निर्दलीय विधायक कांग्रेस को देंगे समर्थन

Google News
Google News

- Advertisement -

लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) का माहौल दिन-बा-दिन रोचक होता जा रहा है। इस बार हरियाणा में बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) की काटें की टक्कर होने वाली है हालांकि, चुनावों में मतदान के लिए कुछ ही हफ्ते बचे हैं। ऐसे में सभी दलों के नेता चुनाव प्रचार में पूरा जोर लगा रहे है। इस बीच हरियाणा (Haryana)में बीजेपी (BJP) को बड़ा झटका लगता नज़र आ रहा है।

चुनावों में जीत उसी को हासिल होती है जिसके पास समर्थन की ताकत हो। पुरे देश में कांग्रेस (Congress) में शामिल कई लोग पार्टी का साथ छोड़ बीजेपी में शामिल हो रहे है लेकिन हरियाणा में हालात विपरीत है। यहां नायब सैनी सरकार को समर्थन देने वाले चार निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी (BJP) में शामिल होने का मन बना लिया है जोकि कभी खुद बीजेपी का हिस्सा थे। लोकसभा चुनावों में चार निर्दलीय विधायक हरियाणा कांग्रेस को समर्थन दे रहे है। ऐसे में सबसे दिलचस्प बात ये है कि जब बीजेपी (BJP) का जजपा (JJP) से गठबंधन टुटा था तब चार निर्दलीय विधायकों (Independent Candidate) ने बीजेपी की सरकार बनाने में मदद की थी, लेकिन बीजेपी ने अपने मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान किसी भी निर्दलीय विधायक को जगह नहीं थी। जिससे नाराज होकर अब उन्होंने कांग्रेस को समर्थन देने की ठान ली है।

यह भी पढ़ें : यह देश रहना चाहिए, देश का लोकतंत्र रहना चाहिए

कौन-है हरियाणा के वह चार निर्दलीय विधायक

1 – पुंडरी से विधायक रणधीर गोलन
2 – नीलोखेड़ी से धर्मपाल गोंदर
3 – बादशाहपुर से राकेश दौलताबाद
4 – चरखी दादरी से विधायक सोमवीर सांगवान

ये चार निर्दलीय विधायक (Independent Candidate) कांग्रेस (Congress) को अपना समर्थन देंगे। इसके लिए शाम 4 बजे रोहतक में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान प्रेस वार्ता कर जानकारी देंगे।

लेटेस्ट खबरों के लिए क्लिक करें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

नादान और नफरत करने वाले क्या जानें ‘उर्दू की मिठास’

तनवीर जाफ़री                                 आपने छात्र जीवन में उर्दू कभी भी मेरा विषय नहीं रहा। हाँ हिंदी में साहित्य रत्न होने के नाते मेरा सबसे प्रिय...

वासुदेव अरोड़ा वार्ड नम्बर 37 के मतदाताओं की एक मात्र पंसद

समस्याओं का एक ही समाधान, तीर कमान तीर कामन फरीदाबाद। नगर निगम के वार्ड नम्बर 37 के र्निदलीय उम्मीदवार वासुदेव अरोड़ा को मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है उनके समर्थकों के तूफान की तेज हवाओं में बाकि सभी उम्मीदवारों की हवा निकल रही है। वार्ड नम्बर 37 में मतदाताओं की एकमात्र पंसद वासुदेव अरोड़ा हैं और वार्ड की जनता जान चुकि है कि समस्याओं का एक ही समाधान तीर कमान। वासुदेव अरोड़ा ने सैक्टर 9 के डोर टू डोर अभियान में मतदाताओं को कहा कि वह अपने वार्ड की सभी समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं और इन समस्याओं के समाधान के लिये 2 मार्च को आप मेरे चुनाव चिन्ह तीर कमान के सामने वाला बटन दबाकर मुझे नगर निगम में पार्षद के रूप में भेजें। समाजसेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि वासुदेव अरोड़ा पिछले 25 वर्षों से बिना किसी पावर के अपने वार्ड की समस्याओं का समाधान करते रहते है इसलिये आज हम सभी का कर्तव्य बनता है कि वासुदेव अरोड़ा की सेवाओं को सरकारी ताकत देकर अपने वार्ड के विकास को गति प्रधान करें। सैक्टर 9 में डोर टू डोर अभियान में हर घर से लोग उनको वोट देने का वादा करके उनके साथ समर्थन में उनके हक में वोट की अपील करने उनके साथ निकलते जा रहे थे और वहाँ के लोगों का कहना है कि बाकि नेता केवल वोट के समय नजऱ आते है लेकिन वासुदेव अरोड़ा हर समय उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं इसलिये इस बार उनके बहुत ही भारी मतों से एकतरफा जीत के साथ नगर निगम पंहुचायेंगें। वासुदेव अरोड़ा

Recent Comments