Wednesday, February 5, 2025
16.2 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTTamilNadu President:खराब मौसम के कारण सड़क मार्ग से उधगमंडलम पहुंचीं राष्ट्रपति

TamilNadu President:खराब मौसम के कारण सड़क मार्ग से उधगमंडलम पहुंचीं राष्ट्रपति

Google News
Google News

- Advertisement -

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तमिलनाडु(TamilNadu President:) के चार दिवसीय दौरे के तहत मंगलवार को नीलगिरी जिले के उधगमंडलम पहुंचीं, जहां उन्होंने विभिन्न आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लिया। पुलिस के अनुसार, राष्ट्रपति को कोयंबटूर से हेलीकॉप्टर द्वारा उधगमंडलम पहुंचना था, लेकिन खराब मौसम के कारण उन्हें सड़क मार्ग से यात्रा करनी पड़ी। इस कारण पूरे रास्ते पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और राष्ट्रपति सड़क मार्ग से राजभवन पहुंचीं। तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने राजभवन में राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत किया।

राष्ट्रपति (TamilNadu President:)मुर्मू बृहस्पतिवार को वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज में संकाय और छात्र अधिकारियों को संबोधित करेंगी। इसके बाद, 29 नवंबर को वह राजभवन में आदिवासी महिला स्वयं सहायता समूहों और आदिवासी समुदाय के प्रमुख सदस्यों से मुलाकात करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू 30 नवंबर को तिरुवरूर में तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

जनता के दिलों में बसने वाले मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी

*मृदुभाषी स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व की कायल है हरियाणा की जनता**जनसेवा के प्रति समर्पित, 24 घंटे जनता के लिए उपलब्ध रहते हैं नायब सिंह...

प्रयागराज रेलवे ने बसंत पंचमी पर्व पर 300 से अधिक ट्रेनों का किया सफल संचालन

*बसंत पंचमी पर्व पर प्रयागराज रेल मण्डल के सभी स्टेशनों से चलीं 106 मेला स्पेशल ट्रेनें* *बसंत पंचमी पर तीर्थयात्रियों के सुगम...

सुरक्षा व्यवस्था के मध्यनजर पुलिस आयुक्त ने किया सुरजकुण्ड मेला परिसर का निरक्षण

फरीदाबाद- बता दे कि 07 फरवरी से शुरु होने वाले सुरजकुण्ड मेले के मध्य नजर पुलिस आयुक्त ने पुलिस टीम के साथ सुरजकुण्ड मेला...

Recent Comments