Saturday, July 27, 2024
34.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeEducation News in hindi - DeshrojanaChandrayaan-3 Maha Quiz Online : छात्रों को मालामाल कर देगी ISRO की...

Chandrayaan-3 Maha Quiz Online : छात्रों को मालामाल कर देगी ISRO की यह प्रतियोगिता, जानिए कैसे लें भाग

Google News
Google News

- Advertisement -

चंद्रयान-3 महाक्विज़ : इसरो की तरफ से भारत की अद्भुत अंतरिक्ष अन्वेषण यात्रा का सम्मान करते हुए विज्ञान और खोज के प्रति हमारे प्यार को प्रदर्शित करने के लिए चंद्रयान -3 महाक्विज़ का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में सभी भारतीय नागरिक भाग ले सकते है।



इस समय पूरी दुनिया में इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) का नाम गूंज रहा है। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद इसरो ने MyGov.in के सहयोग से चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग का जश्न मनाने के लिए एक ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता शुरू की है। यह क्विज बेहद शानदार होगा इस क्विज में भाग लेने वाले अभ्यर्थी से chandrayaan3 से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे और विजेताओं को पुरस्कार भी दिया जाएगा।



तो अगर आप भी इस क्विज (Quiz) का हिस्सा बनना चाहते है तो इस पूरे आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें। इसमें हम आपको क्विज से सम्बंधित प्रत्येक तरह की जानकारी देंगे। साथ ही विजेता को मिलने वाले कैश प्राइस (Cash Price) के बारें में भी बताएँगे।

क्या है चंद्रयान-3 महाक्विज़ ?

भारत सरकार के पोर्टल mygov.in के द्वारा Chandrayaan-3 MahaQuiz की शुरुआत की गई है। यह क्विज़ केवल छात्रों के लिए है, जो इसमें भाग लेकर बेहद शानदार पुरस्कार जीत सकते हैं, इस महाक्विज़ में शीर्ष पुरस्कार 1 लाख रुपये तक का रखा गया है। क्विज़ में कुल 10 प्रश्न होंगे जिनका जवाब 300 सेकंड की अवधि में देना होगा। विजेता को नगद पुरस्कार दिया जाएगा।



कैसे लें क्विज में भाग

1 – सबसे पहले isroquiz.mygov.in पर जाएं और सभी नियम और शर्तें पढ़ें।

2 – ‘अभी भाग लें’ पर टैप करें। और MyGov.in पर अपना खाता बनाएं।

3 – मांगी जानें वाली सारी जानकारी को ध्यान से भरें।

4 – इसके बाद आपके पास एक OTP आएगा जिसे डालते ही क्विज (Quiz) शुरू हो जाएगी। इसमें आपको 300 सेकंड के अंदर 10 सवालों के जवाब देने होंगे। इसमें आपको यह फायदा मिलेगा कि इसमें कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।

5 – यह सारा प्रॉसेस पूरा होने के बाद प्रश्नोत्तरी प्रमाणपत्र एसएमएस/ईमेल (SMS – Email) के माध्यम से 24 घंटे के भीतर डाउनलोड होने के बाद वितरित किया जाएगा।




विजेता को मिलेगा लाखों का ईनाम

चंद्रयान-3 की यह महाक्विज़ बेहद मजेदार रहने वाली है। इसमें सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले को 1,00,000 (एक लाख) रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा उपविजेता को 75,000 रुपये मिलेंगे और दूसरे उपविजेता को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। अगर आप विजेता नहीं बन पाते है तब भी आपको निराश होने की जरुरत नहीं है बचे हुए सर्वश्रेष्ठ 100 कलाकारों को 2000 रुपये का सांत्वना पुरस्कार और उनके बाद शीर्ष 200 को भी 1,000 रुपये का ईनाम दिया जाएगा।

इसमें विजेता का चयन उसके प्रश्न हल करने की गति और सटीकता के आधार पर किया जाएगा।

चंद्रयान-3 महाक्विज़ में भाग लेने की आखिरी तारीख 29 सितम्बर 2023 है तो अगर अपने अबतक MyGov.in की ऑफिसियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो आज ही जाइए और इस शानदार प्रतियोगिता का हिस्सा बनकर अपने ज्ञान को आजमाइएं।



- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

CRPF Foundation Day: प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने सीआरपीएफ जवानों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF Foundation Day:) के स्थापना दिवस पर जवानों और...

Haryana Doctors Strike: चिकित्सकों की मांगें मानी गईं, हड़ताल समाप्त

हरियाणा के सरकारी चिकित्सकों ने राज्य सरकार से उनकी मागों को स्वीकार किए जाने का आश्वासन मिलने के बाद शनिवार को अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल(Haryana...

Recent Comments