Monday, September 16, 2024
28.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeEDITORIAL News in Hindiलोभ पर पाई विजय

लोभ पर पाई विजय

Google News
Google News

- Advertisement -

पदुमलाल पन्नालाल बख्शी की एक कहानी ‘महत्वाकांक्षा और लोभ’ जरूर पढ़ी थी। यह एक मछुआरे, उसकी पत्नी और सुनहरी मछली की कहानी है। इस कहानी में कैसे लोभ दिनोंदिन बढ़ता जाता है और एक दिन सब कुछ हाथ से चला जाता है, इसकी बहुत अच्छे तरीके से व्याख्या की गई है। हालांकि, रूसी साहित्य में भी ऐसी ही कहानी मौजूद है जिसे शायद बख्शी जी ने भारतीय परिवेश में गढ़ा है। ठीक ऐसी ही एक कथा है कपिल नाम के ब्राह्मण की। कपिल नामक ब्राह्मण अपनी पत्नी को बहुत प्यार करता था। वह उसकी हर इच्छा को पूरी करने का प्रयास करता था। एक दिन उसकी पत्नी ने कहा कि मेरी आभूषण पहनने की इच्छा हो रही है। लेकिन क्या बताऊं।

सोना कहां से आएगा? उसकी बात सुनकर उसे याद आया कि हमारा राजा सुबह उठने पर राज महल के बार जिसको सबसे पहले देखता है, उसे दो तोला सोना देता है। यह सोचकर वह आधी रात को ही राजा के महल की ओर निकल पड़ा। रात में उसे महल के पास घूमते देखकर सैनिकों ने उसे पकड़ लिया और सुबह राजा के दरबार में उसे पेश किया। कपिल ठहरा सच्चा और सीधा सादा। उसने सारी बातें सच-सच बता दीं। राजा उसकी बात सुनकर काफी प्रसन्न हुआ। उसने कहा कि तुम क्या चाहते हो? कपिल ने सोचा, दो तोला सोना मांग लूं।

फिर सोचा, दो तोला से क्या होगा? एक सौ स्वर्ण मुद्राएं मांग लूं। फिर उसे विचार आया कि अगर एक हजार स्वर्ण मुद्राएं मांगूं तो कुछ बात बन सकती है। तब राजा ने कहा-तुमने कुछ मांगा नहीं। कपिल ने सोचा, यदि आधा राज्य मांग लूं, तो चैन से रह सकता हूं। तभी उसे अपनी लालच पर शर्म महसूस हुई। उसने राजा से कहा कि मुझे जो चाहिए था, वह मुझे पहले ही मिल गया है। लालच पर विजय पा लिया है। यह कहकर वह लौट गया।

-अशोक मिश्र

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

क्यों मनाते हैं राष्ट्रीय ओज़ोन परत संरक्षण दिवस?: धरती के श्वास की रक्षा का संकल्प

आज, 16 सितंबर को, पूरी दुनिया राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस मना रही है। इस दिन का उद्देश्य ओज़ोन परत की रक्षा के महत्व...

Haryana AAP-BJP: AAP नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा, BJP में लोकतंत्र खत्म

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (Haryana AAP-BJP:) के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने मुख्यमंत्री पद की दावेदारी ठोक दी है। इस...

Haryana BJP Congress: बीरेंद्र सिंह ने कहा, मोदी का प्रचार भी नहीं बदल पाएगा जनता का मन

विधानसभा चुनावों (Haryana BJP Congress: )से पहले, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की स्थिति हरियाणा विधानसभा...

Recent Comments