Saturday, July 27, 2024
32.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTबीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव ने अखिलेश यादव को क्यों दी भाजपा...

बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव ने अखिलेश यादव को क्यों दी भाजपा के साथ गठबंधन की सलाह

Google News
Google News

- Advertisement -

साल 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर नेताओं की बयानबाजी का दौर जारी हो गया है। वहीं शुक्रवार को आजमगढ़ पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 80 हराइए और BJP हटाइए। इसी बात को लेकर पलटवार करते हुए अब आजमगढ़ से सांसद दिनेश लाल यादव (निरहुआ) ने कहा कि सपा प्रदेश की 80 की 80 सीटें हार जाएंगी।

सपा करे भाजपा के साथ गठबंधन

बीजेपी सांसद निरहुआ ने अखिलेशा यादव की बयानबाजी पर पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव को पुरानी राजनीति छोड़नी पड़ेगी। वे खुदको यादवों का नेता मानते हैं अगर वे उनका भला चाहते हैं तो अखिलेश यादव के लिए मेरी एक सलाह है। गठबन्धन के लिए सपा मुखिया किसी अन्य पार्टी से न मिलें, समाजवादी पार्टी भाजपा के साथ गठबंधन करे। हर कोई जानता है कि 2024 में बीजेपी की सरकार ही बननी है, ऐसे में सपा को यादवों की भलाई के लिए भाजपा के साथ गठबंधन कर लेना चाहिए।

अखिलेश से लड़ाई लड़ने में आता है मजा : निरहुआ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने 2024 का लोकसभा चुनाव आजमगढ़ से लड़ने की चुनौती भी दे दी है। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि अखिलेश यादव 2024 के लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ से चुनाव लड़ें तो बहुत मजा आएगा। निरहुआ ने आगे कहा कि 2019 के चुनाव में महागठबंधन था। जिस वजह से अखिलेश बच गए थे, इस बार भी वह एक गठबंधन बना रहे हैं। निरहुआ ने कहा कि अखिलेश यादव से लड़ाई लड़ने में मजा आता है। वहीं निरहुआ ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि आजमगढ़ में अखिलेश यादव 6 महीने बाद आए हैं। वह आजमगढ़ को जिस तरह से भूल गए हैं, आजमगढ़ की जनता भी उन्हें भूल चुकी है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments