Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTआम की गुठलिआं भी होंगी बीमारी में कारगर बिल्कुल भी ना फेंके,...

आम की गुठलिआं भी होंगी बीमारी में कारगर बिल्कुल भी ना फेंके, करें इस्तेमाल

Google News
Google News

- Advertisement -

गर्मियों के मौसम में अगर आम नहीं खाए तो क्या खाया! गर्मियों के मौसम में आम खाना किसको पसंद नहीं होता। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि आम की जिन गुठलियों को आप वेस्ट समझके फेंक देते हैं वो आपके काम आ सकती हैं। उन गुठलियों का प्रयोग करके आप कई प्रकार के फायदे उठा सकते हैं। गुठलियों के प्रयोग से आप कई तरह की बीमारिओं का इलाज कर सकते हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं आम की गुठलियों से आप कैसै फायदा उठा सकते हैं।

आम की गुठलियों के प्रयोग के फायदे

  • अगर पोषक तत्वों की बात करें तो आम की घुठलिओं में भी आम के बराबर ही पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे पोटेशियम, जिंक, आयरन, कैल्शियम और कॉपर आदि। आम की गुठलियों को खाने से कई सारी बिमारिओं से मुक्ति मिलती है।
  • आम की गुठलियों के सेवन से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। इससे कॉलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में बेहद मदद मिलती है। इसके साथ ही यह ब्लड में शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मददगार है।
  • आम की गुठली के अंदर अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में बहुत मददगार होते हैं। शरीर को डैमेज करने वाले फ्री रेडिकल्स को कम करने में सहायता करते हैं। इसका सेवन करने से हार्ट डिजीज के रिस्क में भी कमी आती है।
  • जिन लोगों को पाचन सम्बंधित समस्याएं होती हैं उनके लिए आम की गुठली बेहद कारगर उपाए साबित होती है। इसमें मौजूद फेनोलिक कंपाउंड के कारण पाचन की समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।
  • इसका सेवन विषाक्त पदार्थ को शरीर से बाहर निकालता है।
  • मल त्यागने की प्रक्रिया इसके सेवन से आसान हो जाती है।
  • दस्त सम्बंधित समस्याओं में भी आम की गुठली आराम पहुंचाती है।
  • आम की गुठली में विटामिन और मिनरल की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
  • यह शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देती है और इन्फेक्शन से लड़कर शरीर का संक्रमण से बचाव करता है।
  • इसके सेवन से स्कर्वी के इलाज में भी मदद मिलती है।

कैसे करें आम की गुठली का इस्तेमाल
सबसे पहले आम की को धोकर सूखा लें। सूखने के बाद इन्हे अच्छे से पीसकर चूर्ण बना लें। इसके बाद इस चूर्ण का प्रयोग आप पानी के साथ कर सकते हैं। सुबह के समय खाली पेट इसका सेवन करने से बहुत फायदे मिलते हैं। इस चूर्ण का सेवन आप स्मूदी या सलाद में डालकर भी कर सकते हैं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments