Monday, September 16, 2024
28.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTTea Side Effect: आप भी करते हैं खाली पेट चाय का सेवन...

Tea Side Effect: आप भी करते हैं खाली पेट चाय का सेवन तो जान लें इससे होने वाले नुकसान

Google News
Google News

- Advertisement -

भारत में 80% लोग अपने दिन की शुरुआत खाली पेट चाय पीकर(Tea Side Effect: ) करते हैं। इस आदत को लेकर कई मिथक और भ्रम हैं, जिनमें से एक यह भी है कि खाली पेट चाय पीने से कैंसर हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, खाली पेट चाय पीने से कैंसर होने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। हालांकि, यह आदत कुछ अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है।

Tea Side Effect: कब्ज और अपच की समस्या

चाय में एंटीऑक्सीडेंट्स और पोलीफेनॉल्स होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकते हैं। इन्हें सही समय और मात्रा में लेना जरूरी है। भारतीयों को सुबह-सुबह बिस्तर छोड़ते ही मॉर्निंग टी चाहिए होती है। एक कप चाय हाथ में आते ही हमारा दिल खुश हो जाता है, लेकिन गरम चाय की प्याली हमें नुकसान भी पहुंचा सकती है। सुबह खाली पेट दूध वाली चाय पीना सेहत के लिए अच्छा नहीं है। इससे पेट से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं, जैसे ब्लोटिंग, कब्ज, एसिडिटी और अपच। कई लोगों में सुबह की चाय पीने से अनिद्रा का खतरा भी बढ़ता है। स्वस्थ रहने के लिए अपनी मॉर्निंग टी को हेल्दी ड्रिंक्स से रिप्लेस किया जा सकता है।

हड्डियां होने लगती हैं कमजोर

अत्यधिक चाय या कॉफी पीने से भी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। रोज सुबह खाली पेट चाय या कॉफी पीने से गैस की समस्या हो सकती है। इससे भूख खत्म हो जाती है और घंटों खाने की इच्छा नहीं होती। कुछ सालों में जोड़ों में दर्द शुरू हो जाता है और हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। ज्यादा चाय या कॉफी पीने से दांतों के एनामेल खराब हो जाते हैं, जिससे दांत पीले पड़ सकते हैं या उन पर निशान बन सकते हैं। अत्यधिक गर्म चाय या कॉफी पीना भी हानिकारक है। अधिकतर लोग ठंडी चाय या कॉफी पसंद नहीं करते और गरम ही पीते हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक, यह आदत मुंह और पेट के लिए सही नहीं है। तेज गर्म चाय या कॉफी पीने से मुंह, फूड पाइप और पेट में नुकसान होता है। इससे ज्यादा एसिडिटी होती है। चाय या कॉफी को थोड़ा ठंडा या हल्का गर्म पीने से यह नुकसान कम हो सकता है।

नाश्ते के बाद ही करें सेवन

चाय पीने का सबसे अच्छा समय नाश्ते के बाद होता है। इससे पेट में एसिडिटी की समस्या नहीं होती है। पाचन भी सही रहता है। दिन में 2-3 कप चाय पर्याप्त होती है। अत्यधिक चाय पीने से कैफीन के साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं.खाली पेट चाय पीने से दांतों के एनामेल खराब हो जाते हैं और मसूड़ों में सूजन की दिक्कत हो सकती है। इसलिए, चाय पीने से पहले कुछ हल्का-फुल्का जरूर खाएं। बिस्किट, नमकीन या फिर पानी पीकर चाय पीना स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Manojjha-BJP: RJD नेता मनोज झा का BJP पर निशाना: पद की जंग के नतीजे जल्द होंगे सामने

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता मनोज कुमार झा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (Manojjha-BJP: ) में नितिन गडकरी के प्रधानमंत्री पद के...

क्यों मनाते हैं राष्ट्रीय ओज़ोन परत संरक्षण दिवस?: धरती के श्वास की रक्षा का संकल्प

आज, 16 सितंबर को, पूरी दुनिया राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस मना रही है। इस दिन का उद्देश्य ओज़ोन परत की रक्षा के महत्व...

Haryana BJP Congress: बीरेंद्र सिंह ने कहा, मोदी का प्रचार भी नहीं बदल पाएगा जनता का मन

विधानसभा चुनावों (Haryana BJP Congress: )से पहले, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की स्थिति हरियाणा विधानसभा...

Recent Comments