Friday, October 25, 2024
29.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLIFESTYLEDisadvantages of Curd: दही खाने वाले कभी न करें ये गलतियां, वरना...

Disadvantages of Curd: दही खाने वाले कभी न करें ये गलतियां, वरना हो सकती हैं कई बीमारियां

Google News
Google News

- Advertisement -

Disadvantages of Curd:दही का नाम लेते ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है तो कई लोगों को दही देखना भी पसंद नही होता है। बात करें जो लोग हर चीज के साथ दही खाना पसंद करते हैं। उन लोगों की तो कई बार लोग दही का सेवन गलत तरीके से करते हैं और फिर हम मुसीबत में पड़ जाते हैं। आज हम इस आर्टिकल में उन लोगों को ऐसी गलतियां करने से कैसे बचे उसके बारे में बताएगें।

Rhea Chakraborty : आखिर क्यों कहा रिया चक्रवर्ती ने खुद को सबसे बड़ी गोल्ड डिगर?जानिए आगे

आपको बता दें की कई बार दही खाना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। खास कर गर्मियों में दही का सेवन करना हमारे शरीर के लिए बहुत सही होता है। ये हमें गर्मी से बचाती है और गर्मी से होने वाली कई तरह की बीमारियों से बचाने में सहायक होती है। लेकिन कई बार दही का सेवन करना हमारे लिए भारी पड़ सकता है। क्योंकि लोग दही के साथ कई सारी चीजें मिलाकर एक साथ खाते हैं। जो हमारे लिए कई बार नुकसानदाई हो सकता है। ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें हमें भूलकर भी दही के साथ नहीं खानी चाहिए वरना इससे हमारी सेहत भी बिगड़ सकती है।

इन चीजों के साथ न करें दही का सेवन

1- खट्टे फल
हमें कभी भी खट्टे फलों के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि वो फल पहले से ही खट्टे होते हैं। इस पर जब आप दही के साथ खाते है तो इससे पाचन क्रिया पर असर पड़ता है। आपको बता दें की संतरा, अंगूर, नींबू, और कच्चे आम जैसे फलों के साथ कभी भी दही का सेवन करने से बचना चाहिए। वरना पेट दर्द, एसीडिटी, और पाचन की समस्याएं हो सकती है।
2- प्याज
दूसरे नंबर पर प्याज, इसके साथ कभी भी दही का सेवन न करें वरना इससे पाचन,गैस,पेट में जलन जैसी बीमारी हो सकती है।
3- आम
हमें दही का सेवन आम के साथ भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करना सेहत के लिए सही नहीं होता। ऐसा करने से शरीर में टॉक्सिन्स बन जाता है और फिर पाचन से संबधित और स्किन से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
4- उबले अंडे
उबले हुए अंडों के साथ दही नहीं खानी चाहिए। इससे पेट में गैस, और पाचन तंत्र जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
5- मछली
मछली के साथ दही का सेवन कभी नहीं करना चाहिए क्योंकि आर्युवेद के अनुसार मछली और दही दोनों ही एक-दुसरे से अलग होते हैं। इसलिए अगर आप इन दोनों का सेवन एक साथ करते हैं। तो इससे स्किन एलर्जी या अन्य तरह की स्किन से रिलेटेड़ बीमारी हो सकती हैं।

:

लेटेस्ट खबरों के लिए क्लिक करें: https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

युवाओं के रोजगार पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान, क्या कहा…

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रोजगार सृजन को सबसे महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दा बताते हुए, विश्व बैंक से आग्रह किया कि वह रोजगार सृजन में...

India China troops Disengagement: LAC पर चार वर्षों का गतिरोध खत्म, लद्दाख में भारत-चीन सैनिकों की डिसइंगेजमेंट

पूर्वी लद्दाख सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों के बीच डिसइंगेजमेंट प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह कदम दोनों देशों के बीच हुए...

Cyclone Dana: तूफान ‘दाना’ के टकराने से ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश, चल रहीं तेज हवाएं

चक्रवात दाना (Cyclone Dana) का असर बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में महसूस किया जा रहा है। बीते कुछ घंटों में अलग-अलग स्थानों...

Recent Comments