Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTबाढ़ के पानी और दूषित जल से हो रही है आंखों को...

बाढ़ के पानी और दूषित जल से हो रही है आंखों को किस प्रकार की परेशानी , इससे बचने के क्या है उपाए ?

Google News
Google News

- Advertisement -

बाढ़ के पानी और दूषित जल से कई प्रकार के बैक्टीरिया की बढ़ोती हो सकती है जिसमें से कई हमारी आंखों में संक्रमण का कारण बन सकता है। बाढ़ के समय सिर्फ पेट के अंदर इंफेक्शन ही नहीं बल्कि मच्छरों से होने वाली बीमारियां भी बढ़ने की संभावना हो सकती है।

हेल्थ टिप्स
राजधानी दिल्ली – NCR में कुछ दिनों पहले बारिश और बाढ़ का कहर देखने को मिला था । अब उसके साइड इफेक्ट्स भी सामने दिखाई देने लगे है। बारिश के दौरान मच्छरों से होने वाली बीमारियां शरीर के दूसरे कई अंग की परेशानियां बढ़ सकती है। बाढ़ की वजह से बहुत तरह के इंफेक्शन बढ़ रहे है जिन में से एक आंखों की समस्या है , बहुत बड़ी संख्या में Conjunctivitis की समस्या से परेशान हो कर लोग अस्पताल जा रहे है। रिपोर्ट्स के हिसाब से , आंखों की समस्या के चपेट में आए मरीजों की संख्या लगभग 50-60 प्रतिशत बढ़ गई है।

बाढ़ से बढ़ रही है हेल्थ से जुड़ी परेशानियां
डॉ के हिसाब से , बाढ़ और दूषित जल से कई तरह के बैक्टीरिया बढ़ सकते है। जिनमें से कई आंखों के संक्रमण का कारण बन रहे है। बाढ़ के दौरान सिर्फ पेट में ही नहीं बल्कि इंफेक्शन मच्छरों से होने वाली बीमारियां से बढ़ सकता है और यह बहुत तरह की समस्याएं बढ़ा सकता है। Conjunctivitis ज्यादा खतरनाक भी हो सकती है और इसके लिए आंखों की देखभाल करनी भी बहुत ज्यादा जरूरी है।

conjunctivitis की समस्या क्या होती है ?
conjunctivitis आंखों की समस्या है , जिसे pink eyes के नाम से भी जाना जाता है। conjunctivitis नाम की ट्रांसपेरेंट झिल्ली में इंफेक्शन या फिर सूजन की समस्या रहती है। यह इंफेक्शन Adenovirus की वजह से सबसे ज्यादा होने की संभावना रखता है। बाढ़ के दौरान यह समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है।
यह समस्या ज्यादातर सामान्य इलाज से ठीक हो जाती है और इसके गंभीर होने का खतरा भी कम हो जाता है क्यूंकि आंख सबसे ज्यादा सेंसेटिव होती है, इसलिए ही विशेष ध्यान रखने की ज़्यादा जरूरत पड़ती है। Allergic conjunctivitis होने के दौरान आंखों में खुजली होना , आंखों से पानी बहना और आंखो में सूजन जैसी परेशानियां हो सकती है।

conjunctivitis की क्या पहचान है ?
conjunctivitis में या तो एक या फिर दोनों आंखें लाल हो सकती है , जिसके दौरान उसमें खुजली हो सकती है , किरकिरापन भी महसूस किया जा सकता है, आंखों के अंदर स्राव की समस्या या रौशनी से समस्या हो सकती है। इस तरह की दिक्कतें होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।

conjunctivitis से बचने के लिए क्या करना चाहिए
1 – आंखों का ध्यान रखते रहना चाहिए।

2 – आंखों में साफ सफाई जरूर बनाए।

3 – आंखों को बार-बार न छुए।

4 – अपने हाथों को हर समय धोते रहें।

5 – एकदम साफ तौलिए का इस्तेमाल करें , उसे किसी के साथ भी शेयर न करें।

6 – आंखों के आस पास Make up products का इस्तेमाल कुछ दिन के लिए कम कर दें।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Haryana BJP: मोहनलाल बड़ौली ने कहा, हरियाणा में तीसरी बार भी बनेगी डबल इंजन की सरकार

भारतरीय जनता पार्टी (BJP) की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष एवं राई से विधायक मोहनलाल बड़ौली ने दावा(Haryana BJP: ) किया कि प्रदेश में तीसरी बार...

BJP Budget: भाजपा ने कहा, विकसित भारत बनाने में उपयोगी साबित होगा बजट

भारतीय जनता पार्टी (BJP Budget: ) ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा पेश केंद्रीय बजट विकसित भारत...

सुरक्षित स्कूल वाहन नीति लाने जा रही सरकार, स्कूलों पर कसेगा शिकंजा

बच्चा घर से सुरक्षित स्कूल जाए और स्कूल से घर आए, यह स्कूल प्रबंधन और बस चालक की जिम्मेदारी है। स्कूल...

Recent Comments