Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaNews Capsule : संसद की सुरक्षा में सेंध, मोहन यादव ने लिया...

News Capsule : संसद की सुरक्षा में सेंध, मोहन यादव ने लिया शपथ

Google News
Google News

- Advertisement -

Fast News : लोकसभा की दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन में कूदे, कार्यवाही स्थगित : लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए। इसके बाद कार्यवाही अचानक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

प्रधानमंत्री ने दी संसद हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद हमले के शहीदों को बुधवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनका साहस और बलिदान देश की स्मृति में हमेशा अंकित रहेगा।

मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता एवं उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, सशस्त्र बल का एक जवान शहीद : नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी बम विस्फोट की चपेट में आने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का एक जवान शहीद हो गया। एक अन्य जवान घायल हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे विष्णुदेव साय : छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य बुधवार यानी आज शपथ ग्रहण करेंगे। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सीजेआई ने कहा, मोइत्रा की याचिका तत्काल सूचीबद्ध करने पर विचार करेंगे : भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा के वकील को आश्वासन दिया कि वह लोकसभा से उनके (मोइत्रा के) निष्कासन को चुनौती देने वाली याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने पर विचार करेंगे।

खरगे का बीजेपी पर बड़ा हमला : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी पार्टी के सांसद धीरज प्रसाद साहू के परिसरों से 350 करोड़ रुपये से अधिक की नगदी बरामदगी के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हमले के बाद उन पर पलटवार करते हुए बुधवार को कहा कि जो ‘‘भाजपाई वॉशिंग मशीन’’ में नहीं गए, वह भ्रष्टाचारी हो गए, लेकिन जिन्होंने उसमें स्नान कर लिया, वह आज्ञाकारी बन गए।

केरल के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री व मंत्रियों पर फिर निशाना साधा : केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बुधवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और उनके मंत्रिमंडल पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि ‘‘उन्हें कोई शर्म नहीं है।’’

भारत ने गाजा में युद्ध विराम की मांग संबंधी प्रस्ताव के समर्थन में मतदान किया : भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पेश किए गए उस मसौदा प्रस्ताव के समर्थन में मतदान किया जिसमें मानवीय मदद सुनिश्चित करने और सभी बंधकों की बिना शर्त रिहाई के लिए इजराइल-हमास के बीच जारी युद्ध को रोकने की मांग की गई है।

कई राष्ट्र जीवाश्म ईंधन का उपयोग कम करने के ऐतिहासिक समझौते के करीब पहुंचे : दुबई में जलवायु परिवर्तन के खतरे से निपटने के उपायों पर लगभग दो सप्ताह की बातचीत के बाद बुधवार को कई देश ‘जीवाश्म ईंधन का इस्तेमाल कम करने’ के ऐतिहासिक समझौते के बेहद करीब पहुंच गए हैं।

भारत में क्षमता व नवाचार केंद्रों का बाजार 2027 तक 117 अरब अमेरिकी डॉलर हो जाएगा: भारत में क्षमता व नवाचार केंद्रों का बाजार आकार वर्तमान में 65 अरब अमेरिकी डॉलर से करीब दोगुना होकर 2027 तक 117 अरब अमेरिकी डॉलर होने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

शृंखला में बराबरी के लिए उतरेगी भारतीय टीम : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार को तीसरा टी20 मैच जीतकर शृंखला में बराबरी के लिए भारतीय गेंदबाजों को अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करना होगा। चयनकर्ताओं की नजरें अगले साल इस प्रारूप के विश्व कप के लिए सही संयोजन तलाशने पर भी लगी है।

Desh Rojana आपके लिए News Capsule लेकर आया है। News Capsule में हम आपको कम शब्दों में ज्यादा से ज्यादा समाचार की जानकारी देने की कोशिश कर रहे हैं। आभी हमारे News Capsule को पढ़ें और शेयर करें।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Shrilanka Election: 21 सितंबर को श्रीलंका में होगा राष्ट्रपति पद का चुनाव

श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव(Shrilanka Election: ) आगामी 21 सितंबर को होंगे। निर्वाचन आय़ोग ने शुक्रवार को यह घोषणा की। इसी के साथ देश में...

सुरक्षित स्कूल वाहन नीति लाने जा रही सरकार, स्कूलों पर कसेगा शिकंजा

बच्चा घर से सुरक्षित स्कूल जाए और स्कूल से घर आए, यह स्कूल प्रबंधन और बस चालक की जिम्मेदारी है। स्कूल...

“आयुष्मान आरोग्य मन्दिर गहलब में बुजुर्ग रोगियों के लिए स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया”

पलवल : आयुष्मान आरोग्य मन्दिर गहलब में आज वरिष्ठ नागरिकों को स्वस्थ जीवन बिताने ओर निरोगी रहने के लिए निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन...

Recent Comments