Saturday, September 7, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTPradosh Vrat 2024 : इस दिन रखा जाएगा मार्च माह का दूसरा...

Pradosh Vrat 2024 : इस दिन रखा जाएगा मार्च माह का दूसरा प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

Google News
Google News

- Advertisement -

Pradosh Vrat 2024 : हिंदू धर्म में हर माह के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) रखा जाता है। यह दिन देवों के देव महादेव को समर्पित माना जाता है। इस शुभ दिन पर देवों के देव महादेव की पूजा-आराधना का बड़ा महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन व्रत रखने से भोलेनाथ भक्तों को सुख-समृद्धि, धन, यश-वैभव का वरदान देते हैं। हर महीने में दो प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) होते हैं। पंचांग के अनुसार, इस माह का दूसरा प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) 22 मार्च, 2024 दिन शुक्रवार को रखा जाएगा। आइए जानते हैं प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) का शुभ मुहूर्त और पूजाविधि के बारे में…

Pradosh Vrat 2024

कब है प्रदोष व्रत?

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष के त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 22 मार्च को सुबह 4 बजकर 44 मिनट पर होगी और अगले दिन यानी 23 मार्च को सुबह 7 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगी। इसलिए 22 मार्च को ही प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें : Holashtak 2024 : क्यों माना जाता है होलाष्टक को अशुभ, जानिए इससे जुड़ी कुछ खास बातें

पूजा का शुभ मुहूर्त

मार्च माह के दूसरे प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) के दिन यानी 22 मार्च को शाम 6 बजकर 34 मिनट से रात 8 बजकर 55 मिनट तक प्रदोष काल पूजा का शुभ मुहूर्त बन रहा है। प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) की पूजा शाम को प्रदोष काल में की जाती है। इस दिन पूजा का शुभ समय शाम 6:34 बजे से रात 8:55 बजे तक रहेगा।

प्रदोष व्रत पूजा विधि

  • सुबह जल्दी उठें, स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
  • पूजा कक्ष को अच्छी तरह साफ करें।
  • व्रत का संकल्प लें।
  • एक वेदी पर शिव परिवार की मूर्ति स्थापित करें। उन्हें पंचामृत से स्नान कराएं। कुमकुम और सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
  • घी का दीपक जलाएं।
  • पूजा में बेलपत्र अवश्य शामिल करें। सफेद फूलों की माला चढ़ाएं।
  • खीर का भोग लगाएं और पंचाक्षरी मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
  • प्रदोष व्रत कथा पढ़ें या सुनें, आरती करें और शिव चालीसा का पाठ करें।
  • अगले दिन सुबह पूजा के बाद अपना व्रत खोलें।

( डिस्क्लेमर : इस आलेख में दी गई किसी भी जानकारी विभिन्न माध्यमों/मान्यताओं के द्वारा ये जानकारी प्रस्तुत की गई है। जिसका उद्देश्य केवल सूचना पहुंचाना है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। )

लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़े रहें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

AAP-Congress: ‘आप’ ने कहा, हमें कम आंकने वालों को पछताना पड़ेगा

हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन(AAP-Congress: ) को लेकर अनिश्चितता के बीच, आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को...

NGT-DDA: एनजीटी ने यमुना के ‘ओ’ जोन में सीवर लाइन बिछाने पर उठाए सवाल

राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (NGT-DDA:) से यमुना के डूब क्षेत्र के ‘ओ’ जोन में चार अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर लाइन बिछाने...

Vinesh- Bajrang: पहलवानों के कांग्रेस में शामिल होने से खेल राजनीति का मुद्दा बना

शुक्रवार को पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया(Vinesh- Bajrang: ) के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा नेता...

Recent Comments