Saturday, July 27, 2024
34.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeSPORTSCricketCWC 2023 AUS vs NED: मैक्सवेल के तूफान में उड़ा नीदलैंड

CWC 2023 AUS vs NED: मैक्सवेल के तूफान में उड़ा नीदलैंड

Google News
Google News

- Advertisement -

AUS vs NED World Cup 2023 : ऑस्ट्रेलियाई (Australia) टीम फॉर्म में लौट चुकी है। वर्ल्ड कप (CWC 2023 ) के 24वें मैच में उसने नीदरलैंड पर बड़ी जीत दर्ज की। उसने नीदरलैंड को 309 रन से हराया। यह World Cup इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यह मुकाबला खेला गया। पांच विश्व कप जीत चुकी कंगारू टीम ने इसमें यादगार प्रदर्शन किया। उसके लिए डेविड वॉर्नर (David Warner) और ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने शतक लगाया। एडम जम्पा ने चार विकेट अपने नाम किए। World Cup 2023 में ऑस्ट्रेलिया की यह तीसरी जीत है। उसके छह अंक हो गए हैं। World Cup 2023 Latest Point Table में उसने छलांग लगाई है। ऑस्ट्रेलिया का नेट रनरेट निगेटिव से पॉजिटिव हो गया।

CWC 2023 : World Cup की सबसे बड़ी जीत

New Delhi: Australian players celebrate a wicket during the Cricket World Cup 2023 match between Australia and Netherlands
New Delhi: Australian players celebrate a wicket during the Cricket World Cup 2023 match between Australia and Netherlands

ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड पर 309 रन जीत हासिल की। यह विश्व कप (CWC 2023 ) इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। साथ ही वनडे इतिहास की दूसरी बड़ी जीत है। ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। उसने 2015 में अफगानिस्तान को 275 रन से हराया था। ओवरऑल वनडे में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भारत के नाम है। उसने 2023 में श्रीलंका को 317 रन से हराया था।

CWC 2023 :90 रन पर सिमट गई नीदरलैंड की टीम

Players of Australia and Netherlands greet each other at the end of their ICC Men's Cricket World Cup 2023 match, at the Arun Jaitley Stadium
Players of Australia and Netherlands greet each other at the end of their ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match, at the Arun Jaitley Stadium

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने (CWC 2023 ) 50 ओवर में आठ विकेट पर 399 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 21 ओवर में 90 रन पर सिमट गई। नीदरलैंड ने विश्व कप के मौजूदा संस्करण का सबसे न्यूनतम स्कोर बनाया। उसने अफगानिस्तान को इस मामले में पीछे छोड़ा। अफगानिस्तान ने चेन्नई में न्यूजीलैंड के खिलाफ 139 रन बनाए थे।

CWC 2023 :जम्पा रहे सबसे सफल गेंदबाज

Adam Zampa during the match between Australia and Netherlands
Adam Zampa during the match between Australia and Netherlands

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शानदार गेंदबाजी की। उसके लिए स्पिनर एडम जम्पा ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। मिचेल मार्श को दो सफलता मिली। मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस ने एक-एक विकेट लिया। नीदरलैंड के पांच बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। विक्रमजीत सिंह ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। तेजा निदामानुरू ने 14 रन जोड़े। स्कॉट एडवर्ड्स ने नाबाद 12 और साइब्रैंड ने 11 रन बनाए। कॉलिन एकरमैन ने 10 रन बनाए।

CWC 2023 :वॉर्नर और मैक्सवेल ने बनाए शतक

Australian batter David Warner celebrates his century
Australian batter David Warner celebrates his century

कंगारू टीम के लिए डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल ने शतक लगाए। वॉर्नर ने छठा शतक लगाया। उन्होंने पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा। वह विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए हैं। मैक्सवेल ने 40 गेंद पर ही शतक पूरा कर लिया। वह सबसे कम गेंदों पर विश्व कप में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। वॉर्नर ने 93 गेंद पर 104 रन बनाए। मैक्सवेल ने 44 गेंद पर 106 रन बनाए।

Australian batter Glenn Maxwell celebrates his century
Australian batter Glenn Maxwell celebrates his century

स्मिथ और लाबुशेन ने अर्धशतक लगाए

स्टीव स्मिथ ने 71 और मार्नश लाबुशेन ने 62 रन बनाए। जोश इंगलिश ने 14 और कप्तान पैट कमिंस ने नाबाद 12 रन बनाए। मिचेल मार्श नौ और कैमरन ग्रीन आठ रन बनाकर आउट हुए। नीदरलैंड के लिए लोगन वान बीक ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। बास डी लीडे को दो सफलता मिली। आर्यन दत्त ने एक विकेट अपने नाम किया।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

CRPF Foundation Day: प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने सीआरपीएफ जवानों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF Foundation Day:) के स्थापना दिवस पर जवानों और...

Haryana Doctors Strike: चिकित्सकों की मांगें मानी गईं, हड़ताल समाप्त

हरियाणा के सरकारी चिकित्सकों ने राज्य सरकार से उनकी मागों को स्वीकार किए जाने का आश्वासन मिलने के बाद शनिवार को अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल(Haryana...

Recent Comments