Friday, July 26, 2024
32.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeSPORTSCricketIND vs ENG Test : हैदराबाद की परीक्षा में फेल, अब विशाखापटनम...

IND vs ENG Test : हैदराबाद की परीक्षा में फेल, अब विशाखापटनम की बारी

Google News
Google News

- Advertisement -

घरेलू मैदान पर मजबूत मानी जाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट (IND vs ENG Test) में हार का सामना करना पड़ा। हैदराबाद में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहली पारी में 190 रन की बढ़त हासिल की थी। हालांकि, स्पिन गेंद खेलने में माहिर टीम इंडिया को अंग्रेजों ने स्पिन के जाल में ही फंसाया।

अब सीरीज का दूसरा टेस्ट दो फरवरी से विशाखापटनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए इस मैदान पर दोनों टीमों के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

भारत के लिए भाग्यशाली रहा है यह मैदान

टीम इंडिया के लिए विशाखापटनम का मैदान लकी रहा है। भारतीय टीम ने विशाखापटनम में अपना पहला टेस्ट 2016 में इंग्लैंड (IND vs ENG Test) के खिलाफ खेला था। इसमें मेजबान टीम ने 246 रन से जीत दर्ज की थी। यह अब तक इस मैदान पर इंग्लिश टीम का इकलौता टेस्ट है।

2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने अपना दूसरा टेस्ट मैच खेला था। इसमें विराट कोहली के नेतृत्व में टीम ने 203 रन से मुकाबला अपने नाम किया था।

विशाखापटनम में रोहित के बल्ले से सर्वाधिक रन

IND vs ENG Test: विशाखापटनम के मैदान पर रोहित शर्मा के बल्ले ने जमकर रन उगला है। रोहित इस मैदान पर सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने यहां दो पारियों में 151.50 की औसत के साथ 303 रन बनाए हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में दूसरा नाम विराट कोहली है, जिन्होंने 299 रन अपने नाम किए हैं। मयंक अग्रवाल ने 222 और चेतेश्वर पुजारा ने 207 रन इस पिच पर बनाए हैं।

इंग्लैंड की बात करें तो जॉनी बेयरस्टो ने अपनी दो पारियों में 83 रन इस पिच पर बनाए हैं। इसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। जोए रूट ने इस मैदान पर दो पारियों में 78 रन बनाए हैं।

मयंक अग्रवाल ने लगया है दोहरा शतक

इस मैदान पर अब तक कुल सात टेस्ट शतक लगे हैं। इसमें से पांच भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए हैं। रोहित शर्मा ने सर्वाधिक दो शतक जड़े हैं। इस मैदान पर एकमात्र दोहरा शतक लगा है, जो मयंक अग्रवाल के बल्ले से आया है। उन्होंने 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में 215 रन बनाए थे। उन्होंने अपनी इस पारी में 23 चौके और 6 छक्के लगाए थे।

रविचंद्रन अश्विन का रहा है जलवा

विशाखापटनम के मैदान पर रविचंद्रन अश्विन ने शानदार गेंदबाजी की है। इस मैदान पर सर्वाधिक टेस्ट विकेट अश्विन के नाम है। उन्होंने इस मैदान पर चार पारियों में 19.25 की औसत से 16 विकेट लिए हैं। रविंद्र जडेजा ने चार पारियों में 4/87 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ नौ विकेट चटकाए हैं। इस मैदान पर किसी एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का रिकॉर्ड अश्विन (7/145) के नाम है। उनके अलावा सिर्फ मोहम्मद शमी ही यहां पर 5 विकेट हॉल (5/35) लेने वाले अन्य गेंदबाज हैं।

इंग्लैंड की बात करें तो आदिल राशिद ने दो पारियों में छह विकेट चटकाए हैं। वहीं, स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने इकलौते टेस्ट में कुल 5 विकेट लिए हैं। दिग्गज जेम्स एंडरसन ने 2 पारियों में 4 विकेट लिए थे।

खबरों के लिए जुड़े रहे : https://deshrojana.com

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Kargil Vijay Diwas: प्रधानमंत्री ने कहा, हार के बावजूद सबक नहीं सीखता है पाकिस्तान

प्रधानमंत्री(PM) नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को करगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas: ) के मौके पर कहा कि पाकिस्तान ने इतिहास से कोई सबक...

AAP Haryana: हरियाणा में सुनीता केजरीवाल करेंगी चुनाव प्रचार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल(AAP Haryana: ) दो दिवसीय हरियाणा दौरे के दौरान अंबाला, भिवानी और रोहतक में आम आदमी...

Shrilanka Election: 21 सितंबर को श्रीलंका में होगा राष्ट्रपति पद का चुनाव

श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव(Shrilanka Election: ) आगामी 21 सितंबर को होंगे। निर्वाचन आय़ोग ने शुक्रवार को यह घोषणा की। इसी के साथ देश में...

Recent Comments